जीत की रैली..पुलिस मैदान टू विश्वविद्यालय

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

student_vijay_julusबिलासपुर–छात्र संघ चुनाव में बिलासपुर विश्वविद्यालय फतह करने के बाद एबीव्हीपी की टीम ने आज विजय जुलुस निकाला। इस दौरान छात्र नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ विद्यार्थी परिषद जिन्दाबाद का नारा बुलन्द किया। जुलस में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सहसचिव समेत उनके समर्थकों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  बिलासपुर विश्वविद्यालय छात्र संघ की विजय जुलुस निकाली। विजय जुलूस पुलिस लाइन मैदान से शुरू होकर विश्वविद्यालय बिलासपुर मेंं खत्म हुई। इस दौरान एबीव्हीपी छात्र संघ के पदाधिकारी और नेता एक दूसरे से मिलकर बधाई दी। बीच शहर से निकलते हुए जुलूस में शामिल लोगों ने जिन्दाबाद के नारे लगााए।

                              जुलूस में प्रमुख रूप से बिलाससपुर विश्वविद्यालय अध्यक्ष शंशाक  पांडेय, उपाध्यक्ष आलिंद तिवारी और सहसचिव सत्यप्रकाश आनंद शामिल हुए। इसके पहले पुलिस मैदान में सभी पदाधिकारियों का एबीव्हीपी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद सभी पदाधिकारी और छात्र रैली की शक्ल में विश्वविद्यालय के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान बाइक रैली भी निकाली गयी। सभी लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर अपनी खुशियों को जाहिर किया।

                           रैली सिम्स चौक, गोलबाजार चौक, सिटी कोतवाली, हटरी चौक, जूना बिलासपुर, गांधी चौक, बिहारी टॉकीज होते हुए विश्वविद्यालय पहुंचकर खत्म हुई। रैली में रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर चांपा, जिले के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

close