पीआरएस काउंटर के टाइम मे बदलाव

Shri Mi
2 Min Read

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर।रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को आरक्षण टिकट आसानी एवं सुगमतापूर्वक उपलव्ध कराने के उद्देश्य से स्टेशनों के अलावा विभिन्न शहरों अथवा पोस्ट आॅफिसों में नाॅन रेल हेड पीआरएस काउंटर की सुविधा प्रदान की गई है। यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एवं उनके सुझाव के आधार पर मंडल के नाॅन रेल हेड पीआरएस काउंटरों की समयावधि में आंशिक परिवर्तन किया गया है।तहसील पीआरएस काउंटर बिलासपुर जिसका पूर्व में खुलने का समय सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक था, जिसके समयावधि में आंशिक परिवर्तन करते हुए सुबह 08 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया गया है

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                       अम्बिकापुर सिटी पीआरएस काउंटर जिसका पूर्व में खुलने का समय सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक था, जिसके समयावधि में आंशिक परिवर्तन करते हुए सुबह 08 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया गया है। वहीं गीतांजली भवन कोरबा पीआरएस काउंटर जिसका पूर्व में खुलने का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तथा दोपहर 03 बजे से शाम 05 बजे तक था, जिसके समयावधि में आंशिक परिवर्तन करते हुए सुबह 08 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close