बिलासपुर।शनिवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक श्रम विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे शामिल हुए।इस मौके पर कौशिक ने कहा किविश्वकर्मा जयंती एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर मुझे श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं से मिली राशि का चेक वितरण कर प्रसन्नता हो रही है। श्रमिकों को विकास की मुख्य धारा से जोड़कर उन्हेें सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह द्वारा विभिन्न योजनायें संचालित की गई है। भवन निर्माण से जुड़े मजदूर महिला-पुरूष श्रमिकों को दुर्घटना, पुर्नवास जैसे कई योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।
कौशिक ने तिफरा मे अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के सन्निर्माण से जुड़े महिलाओं को सिलाई मशीन सायकलें प्रदान की जाती है। किसी कारण वश दुर्घटना होने पर उनके परिजनों को योजनान्तर्गत तत्काल राशि प्रदाय की जाती है।
कार्यक्रम मंे छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि श्रमिकों सम्मानित करने के लिए यह दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सहायक श्रम आयुक्त श्रीमती अनिता गुप्ता श्रम अधिकारी दीपक पांण्डे, जनपद पंचायत तिफरा की अध्यक्षा श्रीमती केशरी इंगोले, उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री दुबे, श्याम कार्तिक, नरेश कौशिक, राजेश तंबोली, रामचन्द्र यादव सहित भारी संख्या में श्रमिक महिलायें एवं श्रमिक जन तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।