अल्पसंख्यक जलाएगा आतंकवाद का पुतला

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

attack-s_325_091816095505बिलासपुर—बिलासपुर भारतीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने आतंकवाद का पुतला दहन का एलान किया है।अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने कश्मीर स्थित सेना के हेडक्वाटर आतंकी हमले की निंदा की है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बताया कि 19 सितम्बर सोमवार को शाम 4 बजे आतंकवाद का पुतला दहन किया जाएगा।  प्रकोष्ठ के सभी नेता डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पहुंचकर आतंकवाद के खिलाफ जंग का एलान करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष युसूफरजा बरकाती ने बताया कि आतंकवादियों की कायराना हरकत को देश का मुसलमान हरगिज बर्दास्त नहीं करेगा। देश के जवानों पर हमला…हमारे मान,सम्मान पर हमला है। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला जलाने का फैसला किया है। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक भी शामिल होंगे।

                          मोर्चा जिलाध्यक्ष बरकाती ने भाजपा के सभी मोर्चा प्रकाष्ठों और कार्यकर्ताओं को पुतला दहन में उपस्थित होने को कहा है।

Share This Article
close