अरपा में डूबने से महिला की मौत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

arpa_choupatiबिलासपुर— अरपा नदी में डूबने से कतियापारा निवासी एक महिला की मौत हो गयी है। महिला अपने बडे भाई के साथ नहाने गयी थी। नहाते समय गहराई में चली गयी। इसी दौरान पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी। महिला को डूबते देख रिक्शा चालक ने प्रयास किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                     अरपा नदी में नहाने गयी एक महिला की पानी में डूबने से मौत हो गयी है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी। बताया जा रहा है कि मृतिका मानसिक रूप से कमजोर थी। मृतिका की पहचान नागोराव शेष कॉलोनी कतियापारा की शशी बाई देवांगन के रूप में की गयी है। मृतिका के भाई का नाम जय प्रकाश देवांगन है। दोनो सुबह 11 बजे पचरीघाट अरपा नहाने गये थे। इसी दौरान शशी बाई देवागंन नहाते नहाते गहराई में चली गयी। डूबते समय चिल्लाने की आवाज सुनकर पितर तर्पण करने गया रिक्शा चालक रोहित विश्वकर्मा ने  महिला को बचाने प्रयास किया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पानी से बाहर निकालने के बाद मालूम हुआ कि शशि बाई की मौत हो चुकी है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

 

close