नक्शे से गायब हो जाएगा पाकिस्तान..भाजपा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

bjp_alpsankhyakबिलासपुर—कश्मीर स्थित सेना हेडक्वाटर में आतंकी हमले के विरोध में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने आज पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष युसूफरजा बरकाती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवाद मुर्दाबाद का नारा लगाया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष युसूफरजा बरकाती ने कहा कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकरतों से बाज आए। 60 सालों के बाद देश की बागडोर भारत के सच्चे सपूत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत हाथों में है। पाकिस्तान को हम ईंट का जवाब पत्थर से देना जानते है। दिन दूर नही ऐसी ही हालातों में पूरे पाकिस्तान में हिन्दुस्तान का झंडा लहरायेगा।

               बरकाती ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया के नक्शे से खत्म हो जायेगा। हम कायराना हरकत की कड़े शब्दों में निंदा करते है। इस अवसर पर देश के अपनी जान न्योछावर करने वाले शहीदों को कार्यकर्ताओं को नमन् और श्रद्धाजंलि देते हैं।

                          इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष युसूफरजा बरकातीए भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुरए सल्लामुद्दीन अशरफी सैय्यद नाजिम अली धीरेन्द्र केशरवानी मुशीर खान सज्जू इडी हेनरिक बसंत पटेल सुलेमान अली दस्तगीर भाभा लालाए हाजी गुलाम मुहिनूदीनए महबूब खान नजीर भाई मो.इनायत अशरफ रजा वसी खान अरविंद आटले दिनेश देवांगन विष्णु सोनी  दुर्गेश पाण्डेय कमल कौशिक अमित मिश्रा आदित्य तिवारी प्रकाश अग्रवाल परमानंद राठौर मोनू तिवारी राकेश लालवानी जितेन्द्र जांगड़े शकील अहमद समेत कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

close