शहरो के गिरते जल स्तर को रोकने होगी प्लानिंग

Shri Mi
1 Min Read

rainwater_harvestingरायपुर।राज्य शासन ने  प्रदेश के शहरों में गर्मी के मौसम में भूमिगत जल स्तर में गिरावट के कारण होने वाले जल संकट के समाधान के लिए जल संसाधन प्रबंधन कोष्ठ बनाया है।जिसमे नगरीय प्रशासन और विकास विभाग के संचालक निरंजन दास की अध्यक्षता में गठित इस तीन सदस्यीय समिति में तकनीकी प्रमुख के रूप में डॉ. आर पी देवांगन अतिरिक्त संचालक एवं समन्वयक के रूप में व्ही पी शर्मा अधीक्षण अभियंता नगरीय प्रशासन और विकास विभाग को शामिल किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                            प्रदेश के नगरीय निकायों में भूमिगत जल जल स्तर में गिरावट के कारण उत्पन्न जल संकट के समाधान के लिए यह समिति कार्य करेगी।भूमिगत जल स्तर में वृद्धि कारगर योजना बनाना बारिश के पानी का संरक्षण कर रेन वाटर हार्वेस्टिंग के विभिन्न आयामों पर आधारित मैन्युअल तैयार करना और नगरीय निकायों को इस सम्बन्ध मे तकनीकी मार्गदर्शन देने के लिए समय समय पर कार्यशालाओं का आयोजन भी  इस समिति के द्वारा किया जाएगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close