कलेंडर के साथ सोशल मीडिया मे आएगा स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट

Shri Mi
3 Min Read

sambhagayukat shri bora dwara sambhag striya smikcha baithak avm karyashala (2)रायपुर।बुधवार को खेल और युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता विभाग के सचिव सोनमणि बोरा ने की। बैठक मे सालाना स्पोर्ट्स कलेंडर और अन्य गतिविधियों के बारे मे विस्तार से चर्चा हुई।बैठक मे अधिकारियों ने बताया कि राज्य के दस हजार विद्यार्थी ‘मुख्यमंत्री भारत दर्शन योजना’ के तहत देश के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे जिसमे बस्तर और सरगुजा संभागों के ये स्टूडेंट 17 साल के होंगे। भ्रमण के लिए राज्य सरकार ने रेल मंत्रालय की संस्था आईआरसीटीसी से अनुबंध कर लिया है। बहुत जल्द जिला स्तर पर तारीखें तय कर आवेदन मंगाए जाएंगे और भ्रमण कार्यक्रम बनाया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                      बैठक मे यह भी बताया गया कि विभागीय गतिविधियों से आम जनता को सीधे जोड़ने और अपनी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए खेल और युवा कल्याण विभाग बहुत जल्द सोशल मीडिया में भी शामिल होगा। सचिव बोरा ने प्रत्येक जिले से वार्षिक खेल कलेण्डर बनाकर भेजने की बात कही। बोरा ने कहा कि खेल कलेण्डर होने से वर्ष भर होने वाली गतिविधियों की पहले से जानकारी हो सकेगी।

                                 साथ ही आगामी खेल नीति में वार्षिक खेल कलेण्डर को भी शामिल किया जाएगा।  उन्होंने सभी खेल अधिकारियों से कहा कि बजट से संबंधित कोई भी समस्या होने पर जिले के अधिकारी संचालनालय को तुरंत सूचित करें। जिससे कि खिलाड़ियों को और आयोजन करने में कोई समस्या न हो। उन्होंन कहा कि कोई भी आयोजन संपन्न कराने में ध्यान दें कि वह इको फ्रेंडली हो और कार्यक्रम के बाद सफाई का भी ध्यान दिया जाए।

                           विभाग के संचालक अविनाश चंपावत ने केंद्र सरकार की खेलो इंडिया योजना की जिले से आये अधिकारियों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना में 21 तरह के खेल होंगे। साथ ही टीम को सब जूनियर ,जूनियर और सीनियर वर्ग पुरुष और महिला में बांटा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी जिलों में कंप्यूटर और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी व्यवस्था कर दी जाएगी जिससे खेलों के आयोजन में कोई दिक्कत न हो। बैठक में सभी जिलों से आए खेल अधिकारी उपस्थित रहे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close