सरकार बनाने के लिए युवा मोर्चा जोश से करे काम-कौशिक

Shri Mi
4 Min Read
IMG_3522रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की पहली बैठक प्रदेश कार्यसमिति एकात्म परिसर में सम्पन्न हुई। प्रदेश कार्यसमिति में मुख्यमंत्री डॉ. रमन  सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, संगठन महामंत्री पवन साय, मोर्चा प्रभारी रामप्रताप सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष राजेश मूणत, यशवंत जैन, संजय श्रीवास्तव, अनुराग सिंहदेव, प्रदेश पदाधिकारी, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष, महामंत्री प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शामिल हुए। 
                                
                                   मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि आप देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल के संस्कार वान कार्यकर्ता हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा सदैव से पार्टी कार्यों को अलग ढंग से करता रहा है। पार्टी में युवा मोर्चा अपनी क्षमताओं को लोगों के सामने दिखाने की सिढ़ी हैं। उन्होंने भाजयुमो से आह्वान किया कि आप उन लोगों तक पहुंचे जो राजनीतिक रूप से हमसे दूर हैं, पंचायत एवं ग्राम स्तर पर 50 प्रतिशत महिलाएं जनप्रतिनिधि है जो बिना राजनीतिक पार्टी के सामाजिक जीवन में कार्य कर रही हैं उन तक अपनी पहुंच बनाएं उन्हें भारतीय जनता पार्टी से जोड़ें।
                             आप राजनीतिक दल के सदस्य जरूर हैं लेकिन दलगत राजनीति से उपर उठकर युवाओं के विकास के कार्य करने में अपनी क्षमताओं को लगाएं। छत्तीसगढ़ का शिक्षा बजट हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा है आवश्यकता है तो कार्ययोजना बनाकर युवाओं तक लाभ पहुंचाने की। 
                                भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो को जनसंघ से लेकर आज तक के भारतीय जनता पार्टी के संघर्ष एवं सफलता के विषय में बताया। उन्होंने युवाओं की क्षमता को पार्टी  एवं देशहित के लिए सहीं दिशा तथा दृष्टिकोण के साथ उपयोग कर देश को मजबूत बनाने कहा। उन्होंने कहा कि चौथी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए तीन बार की तरह युवा मोर्चा को व्यवस्थित एवं जोश के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। 
                          वही भाजयुमो अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में लगातार भाजपा सरकार अपने जनकल्याणकारी कार्यो के कारण बनती आ रही है और चौथी बार भी सरकार पार्टी की नीति रीति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण बनेगी। हमें आवश्यकता इन योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य करना होगा। 
                          प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने पहले कार्यसमिति में सभी भाजयुमो पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों से संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी ली एवं आगामी 25 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को बूथ से लेकर प्रदेश तक सुनने एवं सुनाने के लिए युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को सभी स्थानों पर उचित व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया। 
Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close