हॉटल संचालक बेटे की मिली लाश

Shri Mi
1 Min Read

sarkanda thanaबिलासपुर– हॉटल संचालक पुत्र की फंदे में लटकती लाश मिली है। सरकंड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू दी है। पुलिस के अनुसार हॉटल संचालक का पुत्र आकाश यादव बाऊंडी के पास गमछा से लटक मिला है। घटना की जानकारी कर्मचारियो से मिलने के बाद मृतक की मां लता यादव ने पुलिस को जानकारी दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने पंचानामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जानकारी के अनुसार मृतक आकाश यादव उर्फ गोलू  कल रात खाना खाने के बाद रात को ग्यारह बजे घर से निकला था। इसके बाद देर रात तक घर नही पहुंचा। सुबह घर वालो को सूचना मिली कि वह हाटल के पीछे गमछे में बंधी लाश मिली। मामले में सरकंड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या करने के कारण का पता लगाने की बात कह रही है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close