बिलासपुर—कोनी थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार पति को पत्नी की चरित्र को लेकर शक था। मामले में जांच की बात कही जा रही है।
गैर मर्द के साथ पत्नी को जाते देख पति ने मोटरसायकल सवार का पीछा किया। पति को देखने के बाद मोटर सायकल सवार महिला को रास्ते में ही छोड़कर फरार हो गया। गैर मर्द के साथ सवारी करने को लेकर पति पत्नी का रास्ते में जमकर झगड़ा हुआ। पत्नी ने घर पहुंचकर फासी लगा ली। शराब पीकर घर पहुंचे पति को मालूम हुआ तो उसके होश उड़ गए।
कोनी पुलिस ने सूचना के बाद महिला के शव को पंचनामा के बाद सिम्स भेज दिया। मृतक महिला के पति राजेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि शाम को पत्नी संगीता विश्वकर्मा को एक हेलमेट लगाये आदमी के साथ गाड़ी में पीछे बैठकर जाते देखा। पहले तो उसे विश्वास नहीं हुआ लेकिन सरकार क्वार्टर तक उसका पीछा किया। गाडी रूकी तो वह भी पहुंच गया। मोटरसायकल सवार उसे देखते ही भाग गया।
राजेन्द्र ने बताया कि इस बात को लेकर दोनो के बीच मौके पर ही जमकर बहस हुई। घर पहुंचने के बाद भी दोनो के बीच विवाद हुआ। थककर मैं घर से चला गया। जब वापस आया तो संगीता फंदे पर झूलता पाया।
पंचनामा कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजा दिया है।