कर्ज से परेशान व्यक्ति ने चलाई खुद पर गोली

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

sarkanda thanaबिलासपुर–सरकंडा निवासी एक व्यक्ति ने ससुराल में खुद को गोली मार दिया। व्यक्ति की देर रात आपोलो में मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनो को सौंप दिया है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

एक दिन पहले सरकंडा थाना क्षेत्र के शंभू साहा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है।  अपोलों में इलाज के दौरान उसकी आज मौत हो गयी। शम्भू का ससुरार टिकरापारा में घटना के समय शम्भू अपने ससुराल में ही था। बताया जा रहा है कि पतिृपत्नी के बीच विवाद चल रहा था। शंभू पर काफी कर्ज था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शंभू जुआ, सट्टा का आदी था। जिसके चलते लाखो का कर्ज में डूबा हुआ था। कर्जदारों से परेशान चिल्हाटी स्थित जमीन बेचने का मन बनाया। नाराज पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके में रहने लगी। शंभू अपने बच्चों सुमीत और  आकाश से मिलने शाम को टिकरापारा आया। पत्नी के सामने अपने पेट में गोली मार कर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद पत्नी ने अपोलो में दाखिल कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सौप दिया गया है। मामले में जांच चल रही है।

close