रेल प्रशासन ने दिया ओडीएफ का संदेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160926-WA0170बिलासपुर—25 सितम्बर से 2 अक्टूबर के बीच रेल प्रशासन ने भी स्वच्छ भारत अभियान चलाने का एलान किया है। सप्ताह के दौरान रेल प्रशासन लोगों में सफाई के प्रति जागरूकता लाने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करेगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                   अभियान के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल ने खुले में शौच जाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है। मंडल के प्रमुख स्टेशनों में खुले में शौच ना करने के लिए जगह-जगह सफाई संदेश बोर्ड और लगाने का निर्देश दिया है। प्रतियोगिता आयोजित करने को कहा है।

                        मंडल के बिलासपुर, कोरबा, रायगढ, मनेन्द्रगढ, शहडोल, उमरिया, चाॅपा, एनई कालोनी और अन्य स्टेशनों के निकट रेलवे लाइनों में विशेष अभियान चलाकर खुले में शौच करने वालों को दुष्प्र्रभावों के बारे में जानकारी दी गई है ।   बैनर पोस्टर के सहारे बताया गया है कि खुले में शौच करने से भू-जल प्रदूषित होता है। दूषित पेयजल कई बीमारियों को जन्म देती हैं। प्रदूषित जल मानव स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

                      इससे वातावरण के साथ ही  डायरिया, हैजा, टाइफाइड और अन्य संक्रामक बीमारियों को जन्म मिलता है। आर्थिक और सामाजिक विकास में में भी बाधक आती है।

close