एसईसीएल में काव्य फुहार…नामचीन कवियों ने किया पाठ

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

press photo kavi sammelan 1बिलासपुर—राजभाषा पखवाड़ा के अभियान के अंत में एसईसीएल वसंत विहार स्थित रवीन्द्र भवन में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। लोगों ने कवि सम्मेलन का आनंद देर रात तक उठाया। कवियों ने भी आयोजकों को उदास नहीं किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि का भार एसईसीएल निदेशक वित्त ए.पी. पण्डा ने उठाया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि निदेशक कार्मिक  डाॅ. आर.एस. झा, श्रद्धा महिला मण्डल उपाध्यक्ष पुष्पिता पण्डा, महाप्रबंधक कार्मिक/प्रशासन संजीव कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। सम्मेलन के दर्शक दीर्घा में विभिन्न विभागों के अध्यक्ष,  कम्पनी संचालन समिति, कम्पनी कल्याण मण्डल, कम्पनी सुरक्षा समिति के पदाधिकारी और गणमान्य लोग ने शिरकत किया।

               उपस्थित लोगों का मनोरंजन दूर क्षेत्र के कवियों ने किया। कवि सम्मेलन में पद्मश्री डाॅ. सुनील जोगी दिल्ली, पद्मश्री डाॅ. सुरेन्द्र दुबे रायपुर, दिलीप शर्मा पुणे, डाॅ.सुमन दुबे लखनऊ, प्रख्यात मिश्रा लखनऊ, विजय संवेदी ने कविता पाठ किया । उपस्थित लोगों को काव्यपाठ से भाव विभोर किया। देर रात तक लोगों ने कविता का रस पान किया।

                   मुख्य अतिथि निदेशक वित्त ए.पी. पण्डा ने आयोजन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हास्य, श्रृंगार, वीर, गीत,छन्द ने सबका मन मोह लिया है।
विशिष्ट अतिथि निदेशक कार्मिक डाॅ. आर.एस. झा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से राजभाषा कार्यक्रम को गति और बेहतर दिशा मिलती है। उन्होंने हिंदी की लोकप्रियता की चर्चा करते हुए कहा कि यह ना केवल सरल और बोधगम्य है बल्कि भारतीय संस्कृति की संवहिका भी है ।

close