कुंठित लोग जोगी की लोकप्रियता से परेशान…छजकां

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

byte_3 ajit jogiरायपुर—छजकां मिडिया प्रमुख इकबाल अहमद रिजवी ने राजनैतिक दलों को कुंठित बताया है। उन्होने जोगी के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया है। भाजपा और कांग्रेस नेताओं को जोगी की लोकप्रियता से खौफजदा होने की बात कही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के मीडिया प्रभारी इकबाल रिजवी ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी पर जोगी की लोकप्रियता से जलने की बात कही है। रिजवी ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि राष्ट्रीय पार्टी के नेता अजीत जोगी और छजकां की लोकप्रियता से परेशान हैं। भाजपा और कांग्रेस के नेता जोगी के बढ़ते प्रभाव को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। साल 2018 चुनाव में भाजपा और कांग्रेस का वही हाॅल होने वाला है जो हाल आम आदमी पार्टी नें दिल्ली में की है।

                                     रिजवी ने कहा कि बेलसोंडा जिला महासमुंद के पास जोगी के काफिला से अलग एक समर्थक की जीप से परिस्थिवश दुर्घटना हुई। दुर्घटना अवश्य दुखद है लेकिन जानबूझकर नहीं हुई। दुर्घटना को  अजीत जोगी के काफिले से जोड़कर देखना विरोधियों की कुण्ठा और भड़ास को जाहिर करता है।

             रिजवी ने कहा कि जाॅंच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। मृतकों के मुआवजे की मांग बाबत वही पैमाना अपनाया जाएगा जो जोगी ने ग्राम छेरीखेड़ी की दुर्घटना में अपनाया था। उन्होने कहा कि जोगी विरोधी भविष्य में होने वाली सभी दुर्घटनाओं में जोगी की भूमिका तलाश रहे हैं। विरोधियों का बस चले तो दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जोगी का वाहन बता दें। कोई भी आरोप किसी पर मढ़ने से पहले निष्कर्ष का इंतजार करना चाहिए।

 

close