13 सालों में प्रदेश का हुआ चहुंमुखी विकास

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
karya_samiti_jdp जगदलपुर—-छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक जगदलपुर में भारत माता के तेलचित्र पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुई। दीपप्रज्वलन के बाद नेताओं ने मंच से अपने विचारों को उपस्थित लोगों तक पहुंचाया। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, राष्ट्रीय मंत्री रामविचार नेताम, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता, सुभाऊ कश्यप, संतोष पाण्डे, मोर्चा प्रभारी रामप्रताप सिंह, मंत्रीगण बृजमोहन अग्रवाल, रामसेवक पैकरा, केदार कश्यप, पुन्नुलाल मोहले, राजेश मूणत, अजय चन्द्राकर, महेश गागड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष बैदुराम कश्यप प्रभारी सुनील सोनी के अलावा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य उपस्तित थे।

                                स्वागत भाषण भाजपा जिलाध्यक्ष बैदूराम कश्यप ने दिया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि जिन सिंद्धातों को लेकर पंडित दीनदयाल ने जनसंघ की स्थापना की उन सिद्धांतों को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। राज्य और केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। दोनो ही सरकार अन्त्योदय परिकल्पना को साकार कर रही है। डॉ रमन सिंह गरीबों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएॅ क्रियान्वित कर रहें है। परिवर्तन साफ दिखाई दे रहा है। हमें राजनीतिक मूल्यों में आयी गिरावट को खत्म करने और आदर्शों को ऊंचा उठाने के लिए कार्य करना होगा। राजनीति में सुचिता की आवश्यकता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   धरमलाल कौशिक ने कहा कि केरल और बस्तर में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की स्थिति एक सी है। दोनो जगहों के कार्यकर्ताओं अपने प्राणों की परवाह किये बिना कार्य कर रहें है। बस्तर के कार्यकर्ताओं के योगदान को पार्टी हमेशा याद रखेगी। 2003 के कार्यसमिति के बाद बस्तर के 12 सीटों में से 11 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। हमें आगामी विधानसभा चुनाव में 12 की 12 सीटों को जीतना है।

                                            अनुराग सिंह देव ने पठानकोट और उरी में शहीद हुए भारतीय जवानों ,दिवंगत भाजपा कार्यकर्ता के लिए शोक प्रस्ताव लाया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।baithak_jdp

            नगर निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने प्रदेश कार्यसमिति में छत्तीसगढ़ भाजपा के राजनीतिक प्रस्ताव को प्रस्तुत किया। प्रदेश कार्यसमिति के सभी सदस्यों ने अपनी सहमती दी। पंचायत एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्री अजय चंद्राकर ने प्रदेश कार्यसमिति में विभाग की जनकल्याणकारी कार्यो और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ भारत का पहला राज्य है जिसने खाद्य् सुरक्षा कानून बनाया और सफलतापूर्वक लागू भी किया।
                      अजय चन्द्राकर ने कहा कि केन्द्र सरकार ने जनगणना 2011 में गरीबी रेखा से वंचित लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने का मौका दिया है। जरूरतमंद वंचित न रह जाएं और जांच परखने के बाद उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना में घर मिल सके।
राजनीतिक प्रस्ताव
                  भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति ने आतंकवाद की  भर्त्सना करते हुए प्रधानमंत्री के प्रत्येक कदमों का समर्थन किया। चन्द्राकर ने कहा कि केंद्र सरकार की दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छता अभियान, योग दिवस अभियान अन्त्योदय की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। केंद्र की मुद्रा योजना, स्टार्ट-अप, स्टैंड अप, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, इज ऑफ डूइंग बिजनेस आदि योजनाओं से भी युवाओं में जबरदस्त उत्साह है।
                           भाजपा नेताओं ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया अभियान को छत्तीसगढ़ को सफलता मिली है। पूंजी निवेशकों को आकर्षित करने में देश में प्रथम चार राज्यों में छत्तीसगढ़ का नाम है। कोल घोटाले से उबारने के लिए केन्द्र सरकार ने लगातार सफल प्रयास के बाद ऑनलाइन से राज्यों में खदान आबंटन का फैसला करने वाली है। आजादी के इतने साल बाद तक प्रदेश के ऐसे पहुंच विहीन इलाके में संचार क्रांति आई है। प्रदेश की यह कार्यसमिति ने बताया कि मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह ने बस्तर को  डिजिटल हाइवे से जोड़ने की घोषणा की है। बस्तर आज शिक्षा का हब बन गया है। सही बात तो यह  है मुख्यमंत्री रमन सिंह के प्रयास से प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। जिसे देश के सभी नेताओं ने स्वीकार भी किया है।
close