नहीं हुई नाप-जोंख…जनदर्शन में उलझे कर्मचारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

mallबिलासपुर—नगर निगम की राजस्व विभाग की आज 36 माल की नापजोख करने नहीं पहुंची। इस बारे में राजस्व विभाग के जुगल किशोर गोयल ने बताया कि जनदर्शन होने के कराण आज की नाप जोख कार्रवाई नही हुई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        मंगला चौक स्थित 36 मॉल प्रबंधक की मांग पर आज निगम राजस्व अमले को संपत्तिकर निर्धारण को लेकर नाप-जोंख करना था। लेकिन टीम का कोई भी सदस्य नाप जोख करने नहीं पहुंचा। राजस्व टीम ने बुधवार को मॉल की नाप जोख की थी। आज भी नाप जोख होना था। जनदर्शन कार्यक्रम होने के कारण राजस्व टीम आज नहीं पहुंची।

                                     जुगल किशोर तिवारी ने बताया कि पैमाइश रिपोर्ट को नगर निगम आयुक्त सौमिल रंजन चौबे को दिया जाएगा। मालूम हो मंगला चौक स्थित 36 मॉल की कुछ महीने पहले नापजोख हुई थी। निर्माण कार्य में काफी अंतर पाया गया । नगर निगम ने साल 2011-14 तक की संपत्तिकर का पांच गुना पेनाल्टी 99 लाख रूपए जमा करने को कहा। 2015- 16 को मिलाकर 36 माल माल प्रबंधक को एक करोड़ 20  लाख रूपए जमा करना था।

                      निगम के एक्शन में आने के बाद 36 मॉल संचालक ने 9 लाख रूपए का दिया। लेकिन निगम ने लेने से इंकार कर दिया। निगम ने फरमान जारी कर राशि को एक मुश्त पटाने को कहा।

                              राज्य शासन के नए नियमों के अनुसार संपत्तिकर के सभी मामलों को निराकरण मात्र 10 फीसदी पेनाल्टी लगाकर किया जाएगा। 36 मॉल प्रबंधन ने निगम से संपर्क किया।  निगम ने संचालक को नए नियमों के तहत 21 लाख रूपए की संपत्तिकर का बिल पकड़ाया। माल ने बिल को ज्यादा बताया। साथ ही दुबारा नाप-जोख किए जाने की मांंग की। निगम ने अपीत को सुनते हुए निगम राजस्व टीम का गठन किया। लेकिन आज नाप-जोख की कार्रवाई नहीं हुई।

close