छात्रों के बीच युवा नीति पर मंथन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160929-WA0120बिलासपुर– छत्तीसगढ़ युवा नीति पर पांच अक्टूबर को लालबहादुर शास्त्री शाला स्थित देवकीनंदन दीक्षित सभागृह मेें कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा  के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में युवा नीति पर विचार विमर्श किया जाएगा। छात्र-छात्राओं से सलाह भी मांगा जाएगा।

             
Join Whatsapp GroupClick Here

                         भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले के महाविद्यालयो में भाजयुमों कार्यकर्ता छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर युवा.नीति की जानकारी लगातार दे रहे हैं। बिलासपुर में 5 अक्टूबर को देवकीनंदन दीक्षित सभा गृह में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर लोग अ्पने विचारों से युवा नीति को बेहतर बनाने सुझाव देंगे।

                       दीपक ने बताया कि सीएमडी काॅलेज में केतन सिंह, ऋषभ चतुर्वेदी, रोशन सोनी, अंकित पाठक, अभिषेक तिवारी, महर्षि बाजपेयी, अभिषेक गुप्ता, अंकित जैन, सांईस काॅलेज में पेशीराम जायसवाल, जलेश्वर सोंचे, अंकुश गुप्ता, ऋषभ निषाद, डीपी विप्र लाॅ काॅलेज में प्रमोद चंद्रा, दीपक अग्रवाल, के.आर. लाॅ काॅलेज में आदित्य तिवारी, एसबीआर में सागर बंजारे संतोष कश्यप, जीडीेएस में सोनती पटेल, मेघा तिवारी, जेएमपी काॅलेज तखतपुर में ईश्वर देवांगन हानी पाण्डेय प्रफुल्ल तिवारी, पेण्ड्रा और गौरेला महाविद्यालय में शिव शर्मा अजय तिवारी अंकुर गुप्ता छात्र.छात्राओं बीच पहुंचकर युवा नीति की जानकरी दी है।

           ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र.छात्राओं के साथ.साथ युवा पत्रकारए अधिवक्ताए डाॅक्टरए प्रोफेसर सहित प्रबुद्धजन भी शामिल होंगे।

close