नक्सल नेताओं और सरकार में सांठगांठ–उमेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
umesh_patelबिलासपुर— खरसिया विधायक और कांग्रेस युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सीपत रवाना होने से पहले पत्रकारों से रूबरू हुए। रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से चलते-चलते बताया कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है। लोगों का आना-जाना लगा रहता है। जोगी भी उसी क्रम में आते हैं। अब कांग्रेस में उनकी जरूरत भी नहीं है।
                                      पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उमेश पटेल ने कहा कि प्रदेश में नक्सली नेताओं और भाजपा नेताओं के बीच अच्छे संबध हैं। यह बात किसी से छिपी नहीं है। भाजपा सरकार के लिए नक्सली काम करते हैं। कई बार तो गिरफ्तार किए गए नक्सलियों ने ही सरकार से मिलीभगत होने का जिक्र किया है। इससे साबित होता है कि सरकार के इशारे पर नक्सली काम कर रहे हैं।
                जोगी के बयान पर उमेश पटेल ने कहा कि जोगी किस स्तर के नेता हैं। सबको मालूम है। उन्होेने कहा कि भूपेश बघेल पार्टी के सम्मानित और बड़े नेता हैं। लेकिन मुझे मालूम कि अजीत जोगी किस स्तर के नेता हैं। शायद इसलिए भूपेश के बयान पर कुछ भी बोलने से बचते हैं। उमेश ने कहा कि हो सकता है कि कांग्रेस में कुछ गलत लोग आ गए हों। लेकिन बताना चाहूंगा कि गलत लोग पार्टी में बहुत दिनों के मेहमान नहीं है। पार्टी लाइन से अलग हटकर काम करने वालों को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
                     उमेश ने कहा कि जो भी पार्टी लाइन से अलग हटकर खुद को कार्यकर्ता से बड़ा समझने की भूल की उसकी क्या हालत हुई बताने की जरूरत नहीं है। उन्होने कहा कि जिस दिन सरकार नक्सलियों की रसद सप्लाई बंद कर देगी प्रदेश से नक्सली खत्म हो जाएंगे। कांग्रेस सरकार बनने के बाद नक्सलियों का प्रदेश मे स्थान नहीं मिलेगा। पत्रकारों से संक्षिप्त मुलाकात के बाद उमेश पटेल सीपत रवाना हो गए।
close