निर्वाचन कार्यों को गंभीरता से लें….छिब्बर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
nishi_chibbarबिलासपुर—छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी निधी छिब्बर ने अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन के कार्यों को गंभीरता से संपादित करें। निर्वाचन क्षेत्रों पूरे रिकार्ड को हमेशा दुरूस्त रखें। मतदाता सूची और मतदान केन्द्रों की सही जानकारी रखें।
              मंथन सभागार में आज जिले के अधिकारियों से मुख्य निर्वाचन अधिकारी निधी छिब्बर ने संवाद किया। श्रीमती छिब्बर ने कहा कि निर्वाचन का कार्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समय- सीमा में पूरा किया जाए। बीएलओ के कार्यों पर निगरानी रखी जाए। सुपरवाईजर और बीएलओ का प्रशिक्षण 15 से 30 अक्टूबर के बीच रखा गया है। कर्मचारियों को सुनियोजित ढंग से कलस्टर वाईज प्रशिक्षण देिया जाए ।
                          पहले फेस में नगर निगम का काम लिया जाना है। शहरी क्षेत्र में मतदान केन्द्रों की संख्या व्यवस्थित रखें। शहरी क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों की संख्या 1200 और ग्रामीण क्षेत्रों में 1000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। स्थल निरीक्षण के आधार पर मतदान केन्द्रों का नजरीय नक्शा तैयार करना जरूरी है। भाग और अनुभाग के सीमाओं का भी निर्धारण किया जाए।
                   मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मतदान केन्द्रों के स्थान का भौतिक सत्यापन कर मैपिंग करना अधिकारियों का काम है। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयश्री जैन ने कहा कि मतदान केन्द्रों में मुलभूत सुविधाएं होनी चाहिए। मतदान केन्द्रों की अधिकतम दूरी 2 किलोमीटर से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। मतदान केन्द्र बदलने की स्थिति में मतदाताओं और राजनैतिक दलों को जानकारी होनी चाहिए। शहरी क्षेत्र में एक ही परिसर में 4 से अधिक और ग्रामीण क्षेत्र में 2 से अधिक मतदान केन्द्र नहीं होनी चाहिए।
                      संभागायुक्त निहारिका बारिक सिंह ने कहा कि मतदान केन्द्र ऐसी जगह बनायी जाए जो सभी दिखाई दे। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी और  कलेक्टर अन्बलगन पी., जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे.पीय मौर्य, अतिरिक्त कलेक्टर के.डी कुंजाम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी समेत जिले के सभी एसडीएम उपस्थित थे।
close