सघन चेकिंग अभियान…यात्रियों में हड़कंप

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
railwaal_picasa- Copyबिलासपुर—-अकलतरा स्टेशन में सरप्राइज टिकट चेकिंग अभियान की खबर से  यात्रियों के बीच जमकर अफरा-तफरी देखने को मिली। वरिय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रश्मि गौतम अगुवाई और सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्रीकांत मंत्री, हरिता एस. और  के.सी.स्वाईन के नेतृत्व में किलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, टीटीई तथा आरपीएफ स्टाफ भी शामिल हुआ।
                               स्टेशन में चलाए गए किलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान में 459 मामलों से रेल प्रशासन 92 हजार से अधिक रूपया वसूल किया। बिना टिकट के 145 मामलों से प्रशासन को करीब साढ़े चौवालिस हजार रूपए मिले। अनियमित टिकट के 75 मामलों से 26 हजार से अधिक राशि की वसूली हुई। बिना बुक लगेज के 224 मामले दर्ज किये गए। अभियान दल ने करीब 21 हजार रूपयों का जुर्माना लगाया। टीम ने टिकट श्रेणी परिवर्तन के 2 मामलों से 80 रूपयेेे  और गंदगी फैलान के 13 मामलों में एक हजार रूपया वसूला गया।
close