दो दिन बाद तालाब में मिली लाश

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

cg_policeबिलासपुर—-मल्हार नगर पंचायत स्थित तालाब में  युवक का शव मिला है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम मल्हार के ढबहापारा का रहने वाला भागवत केंवट है। भागवत 29 सितम्बर की शाम 6 बजे नशे की हालत में निकला था। इसके बाद घर नहीं आया।

                     चौकी प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि मृतक का पिता सुखदेव के बयान से मालूम हुआ कि भागवत गांव के बद्री केंवट के साथ गया था। पुलिस ने बद्री को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की। बद्री ने बताया कि वह भागवत के साथ इमलीपारा स्थित शऱाब दुकान गया था।  दोनो ने जमकर शराब पीया। भागवत पहले से ही नशे में था।

                 अधिक शराब पीने के कारण वह दुकान में ही सो गया। जबकि वह घर आ गया। दूसरे दिन अपने दोस्त धनीराम के ससुराल चला गया। कल शाम को ही वापस आया है। दोनो का बयान दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया है।

close