ग्रिल तोड़कर सोना चांदी और नगद पार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

torwa_choriबिलासपुर—-तोरवा क्षेत्र के हेमू नगर में चोरो ने ग्रिल तोड़कर बैंक कर्मचारी के घर से नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात को पार कर दिया। पुलिस जांच कर अज्ञात चोरो की तलाश कर रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          हेमूनगर मुर्रा भठ्ठी रोड निवासी विजय कुमार मर्डी के मकान की ग्रिल तोड़कर चोरों ने हाथ साफ किया है। घटना के समय विजय मर्डी और पत्नी घर में गहरी नींद में थे। मामला करीब तीन बजे के आस पास का है। चोरों की आहट सुनने के बाद पत्नी ने पति को उठाने का प्रयास किया लेकिन विजय वर्डी गहरी नींद में होने के कारण नहीं उठे। पत्नी भी बाद में सो गयी।

                             सुबह उठने के बाद दोनों को पता चला कि अलमारी का ताला टूटा हुआ है। घर के सारे सामान बिखरे हुए हैं। दोनो ने तुरंत तोरवा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की डॉग स्वक्वायड टीम और फिंगर प्रिंट एस्पर्ड की सहायता से जांच कार्रवाई की। पुलिस को फिलहाल कोई सुराग हासिल  नही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
close