दिलों को जोड़ती है हिन्दी…पण्डा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Press Photo Hindi Pakhvada 03-10-16बिलासपुर—-एसईसीएल मुख्यालय में 15 सितम्बर से 29 सितम्बर के बीच हिंदी पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया। हिन्दी पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन 3 अक्टूबर को एसईसीएल मुख्यालय प्रशासनिक भवन में किया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निदेशक वित्त ए.पी. पण्डा, विशिष्ट अतिथि निदेशक कार्मिक डाॅ. आर.एस. झा वरबंधक विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर मुख्य नोडल अधिकारी राजभाषा संजीव कुमार, विभिन्न विभागों के प्रमुख , क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारी, एसईसीएल मुख्यालय के अधिकारी भी उपस्थिति थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और विभागाध्यक्षों ने वीणावादिनी माॅं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। मुख्य अतिथि ए.पी. पण्डा ने कहा कि भारत बहुभाषा-भाषी देश है। सर्वाधिक क्षेत्रों में बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी एक मात्र भाषा है जो भारत की एकता और अखण्डता की प्रतीक है। हम सबको आपस में जोड़ती है । हमें अधिकाधिक हिन्दी में बिना झिझक वार्तालाप और कार्यालयीन कार्य करना चाहिए । हिंदी के प्रति अपने रूझान को साल भर रखें। हम कोलइण्डिया में उत्पादन-उत्पादकता के साथ अन्य चीजों के समान हिन्दी पत्राचार में भी सर्वश्रेष्ठ रहेंगे ।

                            विशिष्ट अतिथि डाॅ. आर.एस. झा ने कहा कि कार्य में मूलरूप से हिंदी को अपनाएॅं। अधिकारियों-कर्मचारियों, सहयोगियों को हिंदी में कार्य करने के लिए बढ़ावा दें। हिंदी में ज्यादा से ज्याद पत्राचार करें।

                                कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि निदेशक ए.पी. पण्डा और विशिष्ट अतिथि  डा. आर.एस. झा ने पखवाड़े के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में शामिल विजेताओं को सम्मानित किया।

                अतिथियों ने सबसे अधिक हिन्दी में पत्राचार करने वाले विभागों को स्व.  शंकर दयाल सिंह स्मृति पुरस्कार योजना के तहत सम्मानित किया।  कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक  राजभाषा प्रभात कुमार ने किया। प्रबंधक कार्मिक कल्याण संजीव झा ने धन्यवाद जाहिर किया।

close