बिल्हा मे खुलेगा लाइवलीहुड कॉलेज

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।मंगलवार को प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा रेणू जी पिल्ले ने3365 मंत्रालय में विभाग द्वारा लाईवलीहुड कॉलेज भवन, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टीआई) भवन निर्माण और विभागीय कार्यो की समीक्षा बैठक ली। पिल्ले कहा कि राज्य में कौशल विकास तथा तकनीकी विभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन भवन आदि के कार्यो में अपेक्षित गति लाते हुए उन्हे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।साथ ही प्रमुख सचिव ने विभाग के निर्माण कार्यो की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

                                                बैठक में प्रमुख सचिव को विभागीय अधिकारियों ने बताया कि राज्य में वर्तमान में 21 लाइवलीहुड कॉलेज के निर्माण के लिए कार्य आदेश जारी होने की जानकारी दी।इनमें बलौदाबाजर-भाटापारा,धमतरी, गरियाबंद, बेमेतरा, बालोद, कबीरधाम,(कवर्धा), राजनांदगांव में लाइवलीहुड कॉलेज भवन निर्माण के लिए माह सितम्बर में कार्य आदेश जारी हो चुके है।

                                          इसी तरह बिलासपुर जिले के बिल्हा, मुंगेली जांजीगीर-चांपा, रायगढ़, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कोण्डागांव, नारायणपुर, अम्बिकापुर, सूरजपुर, कोरिया तथा बलरामपुर, रामानुजगंज में भी लाइवलीहुड कॉलेज भवन के निर्माण के लिए भी कार्य आदेश जारी कर दिए गए है।

                                           प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को सभी कामो कोसमय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान निर्माणाधीन औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई) के भवन और कॉलेज भवन के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और निर्माण पूर्ण हाने पर इनका शीध्र हस्तान्तरण सुनिश्चिित करने को कहा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close