सामाजिक मूल्यों को बनाये रखे-किशोर राय

Shri Mi
3 Min Read

lokarpan samaroh (1)बिलासपुर।गुरुवार को महापौर किशोर राय हाॅटल जीत में आयोजित राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक चंदन केसरी के लोकार्पण में शामिल हुए।महापौर ने कहा कि समाज के हर क्षेत्र में नैतिक मूल्यों में आ रही गिरावट को पुर्नस्थापित करना हमारा दायित्व है। हमें सामाजिक मूल्यों को बनाएं रखना है।  कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार केशव शुक्ला का शाल एवं श्रीफल से एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

                                     महापौर ने कहा कि आज के परिप्रेक्ष्य में समाचार पत्र निकालना बहुत बड़ी जिम्मेदारी का काम है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता, पुलिस और राजनीति का कार्य दिशा बोध कराना है। आज एक भटकाव की स्थिति है। समाज के हर क्षेत्र में नैतिक गिरावट आई है। इसका कारण हम सब है, तो हमारी जिम्मेदारी नैतिक मूल्यों को पुर्नस्थापित करने की है।

                                   चंदन केसरी समाचार पत्र सच्चाई के साथ गरीब और पिछड़े लोगों की आवाज बनेगा और अपनी महती भूमिका निभाएगा। इस अंचल में वह अपनी विश्वसनीयता कायम रखते हुए हम सबका मार्गदर्शन करता रहेगा।

                                     सीजीवाल के प्रमुख संपादक रूद्र अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता एवं मीडिया व्यवसाय में पूंजी लगाने वाला उसका असली मालिक नहीं होता, अपितु आम पाठक व दर्शक होता है। आज पाठकों को जागरूक होने की जरूरत है। पत्रकार आम आदमी के अभिव्यक्ति के अधिकार को दिलाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करता है।

                                     प्रेस क्लब सचिव विश्वेश ठाकरे ने पत्रकारिता को सामाजिक उद्देश्यों की पूर्ति का साधन बताते हुए कहा कि अखबार निकालना और पत्रकारिता करना एक मिशन की तरह काम है। उन्होंने केसरी नाम की सार्थकता को सिद्ध करते हुए समाचार पत्र निकालते रहने की सलाह दी। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि विद्या शंकर तिवारी ने भी संबोधित किया। 

                                        कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में चंदन केसरी समाचार पत्र का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन संपादक प्रशांत सिंह ने किया। इस मौके पर संस्थापक रामसिंह, राकेश तिवारी, नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन अभय नारायण राय ने किया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close