माता दरबार में हाजिरी लगाने रवाना हुए धरम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20161008-WA0551 बिलासपुर– हर साल की तरह इस साल भी समर्थकों के साथ तिफरा स्थित IMG-20161008-WA0608काली मंदिर से पूजा पाठ के बाद धरमलाल कौशिक महमाया दरबार में हाजिरी देने रवाना हुए। मां काली की विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद धरमलाल कौशिक पत्रकारों से बातचीत की। उन्होने कहा कि मां का आशीर्वाद है कि मुझे हर बुलाती हैं। मुझे जनता के सेवा का मौका देती हैं। माता की मेहरबानी सभी पर बनी रहे। इस बार भी महामाया के दरबार में प्रार्थना करूंगा। प्रदेश वासियों के लिए कृपा और आषीर्वाद मांगूगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          काली मंदिर से रवाना होने से पहले धरमलाल कौशिक ने बताया कि माता के दरबार में राजा और रंक सभी बराबर है। भारतीय जनता पार्टी को माता का आशीर्वाद मिल रहा है। भाजपा नेता जनता जनार्दन की सेवा कर रहे हैं। मुझे गर्व है कि मैं माता की नगरी का एक छोटा सा सेवक हूं। मैं हमेशा माता से सेवा करने का आशीर्वाद चाहता हूं। धरम लाल ने बताया कि मां के आशीर्वाद से प्रदेश का लगातार विकास हो रहा है।

          पदयात्रा शुरू होने से पहले काली मंदिर पुजारी ने धरमलाल कौशिक, गृह निर्माण समिति के चेयरमैन भूपेन्द्र सवन्नी और अन्य लोगों का तिलक लगाया। सभी ने मां से आशीर्वाद लिया। यात्रा के दौरान समर्थकों ने काली मंदिर से नेहरू चौक तक जमकर आतिशबाजी की। जगह-जगह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का फूल और माला से स्वागत किया गया। जनता ने हाथ हिलाकर धरमलाल की यात्रा को जमकर उत्साहित किया।

                               नेहरू चौक पर भी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और भूपेन्द्र सवन्नी का स्वागत किया गया। धरम लाल ने बताया कि अष्टमी को माता के दरबार हाजिरी देने का आदेश हुआ है। माता के दर्शन के बाद जनता के आशीर्वाद मांगूगा। धरमलाल ने बताया कि प्रदेश का किसान ही नहीं बल्कि एक-एक वर्ग समूह का एक-एक इंसान खुशहाल रहे। मांता के सामने नतमस्तक होकर प्रार्थना करूंगा।

                        यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता समेत बेलतरा क्षेत्र की महिला प्रकोष्ठ महामंत्री यास्मीन अंसारी,देवेन्द्र कौशिक भी शामिल थे। इस बीच धरमलाल और सवन्नी के साथ चलने वाले माता महामायी का जयघोष भी किया।

Share This Article
close