हमें खेद है…

Shri Mi
3 Min Read

google_plusतकनीकी कारणों से हम पिछले दो- तीन दिनों से अपने पाठकों तक खबरें नहीं पहुंचा पा रहे हैं। सर्वर में आई खराबी के कारण CGWALL.COM  पर अंचल की खबरे नहीं जा सकी । इसके लिए हम अपने पाठकों से खेद व्यक्त करते हैं।

                           मीडिया को समय के साथ चलते हुए समय से आगे निकलना होता है। हर एक मीडिया को इससे जूझना पड़ता है। हम भी सबसे अलग नहीं है और समय के साथ जूझ रहे हैं। हर एक खबर – सूचना के एकत्रित करने के बाद एक समय के अंतराल में उसे अपने पाठकों तक पहुंचाना हमारा कर्म है। इस प्रक्रिया के बीच समय को मात देने की कोशिश में जद्दोजहद करनी पड़ती है। हम यह सब कर भी रहे हैं। जिसमें हमारे पाठकों का साथ हमें बराबर मिलता रहा है। समय- समय पर मिलने वाली आपपकी प्रतिक्रियाओँ और स्नेह नें हमारा हौसला हमेशा बढ़ाया है। इस कोशिश में हम पूरी तरह से तकनीक के ही भरोसे हैं।
                                      आधुनिक सूचना तकनीक ने बहुत कुछ आसान बना दिया है। जिसके सहारे हम समय पर आप तक खबरे पहुंचा पाते हैं। ऐसे में  तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से हमें कभी वक्त के साथ हर समय चलते रहने वाले होड़ में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इंटरनेट की दुनिया में कभी ऐसा वक्त भी आता है, जब हम अपने- आप को बेबस पाते हैं।
                                      पिछले कुछ दिन हमें इन्ही स्थितियों से गुजरना पड़ रहा  है। इसके लिए हम फिर अपने पाठकों से खेद व्यक्त करते हैं। तकनीकी खामी दूर होते ही हम फिर से आप तक खबरें पहुंचा सकेंगे। और हमारे पाठकों को पहले की तरह फिर नियमित खबरें मिलती रहेंगी। हम उम्मीद करते हैं कि हमें पहले की तरह आगे भी आपका सहयोग मिलता रहेगा।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close