मुख्यमंत्री ने महामाया के दरबार में टेका मत्था

Shri Mi
2 Min Read

IMG_20161010_212854_417रायपुर।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दुर्गा अष्टमी के मौके पर पुरानी बस्ती के महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख- समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।सीएम के साथ लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत भी थे। मुख्यमंत्री ने मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं को दुर्गा अष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही मुख्यमंत्री ने माना कैंप में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, माना बाजार में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति कालीबाड़ी में बंगाली कालीबाड़ी समिति के पंडाल में पहुंचकर वहां मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने इन पंडालों में श्रद्धालुओं को दुर्गा अष्टमी और विजयादशमी की बधाई और शुभकामनाएं दी।

                                    3-kalibari                                    मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। डॉ. सिंह ने शुभकामना संदेश में कहा है कि यह पर्व विजयादशमी का यह पावन पर्व हमें बुराईयों पर अच्छाई की विजय की याद दिलाता है। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम ने रावण को पराजित कर सम्पूर्ण संसार को यह संदेश दिया कि अंतिम विजय सत्य और न्याय की ही होती है।

                                     डॉ. सिंह ने कहा कि देश और दुनिया को हिंसा और आतंकवाद से बचाने के लिए सम्पूर्ण मानव समाज को संगठित होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम सबको अपनी भारत भूमि से आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त करने का संकल्प लेना चाहिए। डॉ. रमन सिंह ने दशहरे के अवसर पर मेहनतकश किसानों, मजदूरों, आम नागरिकों और समाज के सभी वर्गों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close