बीजेपी की मीटिंग 14 कोःरणनीति पर होगी चर्चा

Chief Editor
1 Min Read
bjp kamalबिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिले की बैठक 14 अक्टूबर शुक्रवार को दोपहर 1 बजे भाजपा कार्यालय करबला रोड में आयोजित की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक ने बताया कि 28, 29 सितम्बर को जगदलपुर में सम्पन्न भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठनात्मक विषयों पर लिये गये निर्णयों अनुसार कार्य योजना व आगामी कार्यक्रम हेतु जिले की बैठक 14 अक्टूबर शुक्रवार को दोपहर 1 बजे आयोजित की गई है। बैठक में प्रमुख रूप से  धरमलाल कौशिक  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष,  अमर अग्रवाल  नगरीय प्रशासन मंत्री ,  हेमचंद यादव भाजपा जिला प्रभारी,  लखनलाल साहू सांसद,  बद्रीधर दीवान विधानसभा उपाध्यक्ष,  राजू सिंह क्षत्री  संसदीय सचिव,  भूपेन्द्र सवन्नी  अध्यक्ष गृहनिर्माण मंडल एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अपनी बात रखेँगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष व महामंत्री ने बताया कि सांसद, विधायक, मंत्री, निगम मंडल अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व सहसंयोजक, जिला भाजपा पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के जिलाध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठ के संयोजक, नगर निगम महापौर सभापति, नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्य, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री बैठक में शामिल रहेंगे।
Share This Article
close