नाली में मिली नाबालिग की लाश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20161013-WA0008बिलासपुर—राजकिशोर नगर स्थित अटल आवास में नाबालिग की लाश मिली है। लाश की जानकारी मिलते ही पुलिस मौंंके पर पहुंच गयी। मर्ग कायम कर जांच की बात की जा रही है।

                                     अटल आवास में एक मजदूर नाबालिग की लाश मिली है। मृतक का नाम रामायण साहू पिता मंगल साहू बताया जा रहा है। रामायण अटल आवास में ही रहता था। उसकी जेब से पुलिस को बोनफिक्स का ट्यूब मिला है। मृतक की लाश औंधे मुंह नाली में मिली है। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि मृतक का परिवार चिंगराजपारा में रहता है। रामायण को अटल आवास में मकान मिला था।

          एक दिन पहले रात को वह अपने कुछ नाबालिग दोस्तो के साथ घटना स्थल के पास देखा गया था। जानकारी के अनुसार वह बोनफिक्स का सेवन करता था। बताया जा रहा है कि घटना के दिन भी वह अपने साथियों के साथ बोनीफिक्स पी रहा था। इसके बाद उसके साथी अपने घर चले गए। लेकिन रामायण वहीं बैठा रहा। इस बीच वह नाली में कब गिरा किसी को जानकारी नहीं है।

                मृतक रामायण के पिता ने बताया कि उसके बेटे की किसी ने हत्या की है। हत्या के बाद लाश को औंधे मुह छोड़ कर आरोपी भाग गया है। मंगल ने बताया कि उसका बेटा बोन फिक्स या किसी प्रकार भी नशा नहीं करता था। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

close