नाफरमान पटवारियों पर गिरेगी गाज-अन्बलगन पी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
oct_tl_baithakबिलासपुर— कलेक्टर ने आज टाइम लिमिट बैठक में अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की। लम्बित प्रकरणों को जल्द से जल्द निराकण करने को कहा। उन्होने अधिकारियों को धान खरीदी के समय विशेष मानिटरिंग करने का भी निर्देश दिया। बैठक के दौरान कलेक्टर कही समय गरम तो कहीं सख्त नजर आए। पटवारियों को जल्द से जल्द ज्वाइनिंग करने को कहा। साथ ही ऐसा पटवारी जिन्होंने अभी कार्यभार नहीं लिया है उन्हें बर्खास्त करने का भी संकेत दिया।बैठक में किसानों के हितों को लेकर कुछ ज्यादा ही चर्चा हुई।
पटवारी होंगे बर्खास्त

स्थानांतरित किये गये पटवारी, जिन्होने अपनी जिम्मेदारी को नहीं संभाला है उन्हें बर्खास्त किया जायेगा। कलेक्टर अन्बलगन पी. ने आज टी.एल. की बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये। उन्होने तहसीलदारों को कहा कि क्षेत्र में पदस्थ किये गये कितने पटवारियों ने ज्वाइन नहीं किया है उनकी ज्वाइनिंग कराये। पटवारियों की कमी के कारण कार्य प्रभावित न हो।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
फसल बीमा पर चर्चा
                        टाइम लिमिट बैठक में कलेक्टर ने एसडीएम और कृषि विभाग के अधिकारी को कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत् किसानों के फसलों में कीट प्रकोप होने पर तत्काल बीमा कंपनी इफको टोकियों को सूचना दे। कंपनी 48 घण्टे के अंदर कार्रवाई करेगी। सभी एसडीएम तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ  अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामों में दौरा कर देखें की कही सूखे की स्थिति तो नहीं है। किसी प्रकार की चूक या लापरवाही के कारण किसान फसल बीमा के लाभ से वंचित न हों।
              कलेक्टर ने कहा कि जिले के ढाई लाख किसानों में से 90 हजार किसानों ने अपने खरीफ फसलों का बीमा करवाया है।रबि फसलों के लिए भी 20 हजार किसानों का बीमा करने का लक्ष्य रखा गया है।

जनसमस्या निवारण शिविर

            कलेक्टर ने बताया कि शासन के निर्देश पर जनता की समस्याओं के त्वरित निरावरण के लिए जिला स्तरीय के साथ साथ ब्लाॅक स्तर पर भी कम से कम तीन माह में जनसमस्या निवारण शिविर लगाया जाएगा। चार या पांच गांवों का समूह बनाकर जनसमस्या निवारण शिविर लगायें जायेंगे। प्रत्येक सप्ताह जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होंगे। कलेक्टर ने कहा कि गरीब परिवारों के ग्रामीण जो शिविर में आवेदन तक लिखने की स्थिति में नहीं रहते हैं। ऐसे लोगों के आवेदन लिखने के लिए शिविर स्थल पर पटवारी या कर्मचारी तैनात किये जायें।
सिडिंग कार्य में तेजी लाए

                     बैठक के दौरान कलेक्टर ने बताया कि  राज्य के साथ-साथ जिले में भी खातेदार किसानों का आधार सीडिंग कार्य चल रहा है। किसानों के आधार नंबर, ऋण पुस्तिका नंबर, मोबाईल  नंबर, लिंग की जानकारी पोर्टर में दर्ज किया जा रहा है। कलेक्टर ने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होने तीन दिवस के भीतर कार्रवाई करने सभी तहसीलदारों को कहा। कलेक्टर ने कहा कि भविष्य में कोई भी सर्वेक्षण बिना फील्ड बुक के नहीं होगा।

धान खरीदी में प्रभावी निरीक्षण –

                 कलेक्टर ने बताया कि धान खरीदी पंजीयन 15 अक्टूबर तक किया जायेगा। अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन हो इसके लिए गांव-गांव में मुनादी कराने को कहा।   इस बार जिले में जीरो शार्टेज पर धान खरीदी के साथ-साथ जीरो परसेन्ट वेस्टेज पर धान परिवहन करने का लक्ष्य रखने का कलेक्टर ने निर्देश दिया। उन्होने कहा कि इस बार फसल ठीक है इसलिए लक्ष्य के अनुसार धान खरीदी के साथ समितियों के उपर कड़ी निगरानी रखी जाये। खरीदी ने अधिकारियों को कहा कि धान खरीदे के पहले सभी 130 धान खरीदी केन्द्रों में खरीदी प्रभारियों का सत्यापन किया जायेगा।

close