नाचा कार्यक्रम में पांच पुलिस जवान घायल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

cg_policeबिलासपुर—पचपेढ़ी थाना क्षेत्र में बीति रात पुलिस कर्मी और और ग्रामीणों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में पुलिस के पांच जवानों को चोट आयी है। सभी घायल जवानों का इलाज मस्तूरी केन्द्र में किया गया। मारपीट करने वाले ग्रामीण अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                              पचपेढ़ी में दुर्गोत्सव के अंतिम दिन नाचा कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और पुलिस जवानों के बीच बीती रात जमकर मारपीट हुई।बताया जा रहा है कि नाचा कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ थी। उसमें कुछ शरारती तत्व भी शामिल थे। कार्यक्रम में शांति व्यवस्था बनाने पुलिस के जवान भी तैनात थे। इसी बीच शरारती तत्वों ने शोरगुल करना शुरू कर दिया। पुलिस जवानों के समझाने के बाद भी शरारती तत्वों ने शोर मचाना बंद नहीं किया। उल्टे अनाप शनाप हरकत कर लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया।

                       पुलिस जवानों ने बदमाशी करने वालों में से एक पचपेडी निवासी गोलू यादव और उसके साथियो को समझाने का प्रयास किया। लेकिन उन पर समझाइश का कोई असर नहीं हुआ। उल्टे बदमाशों ने पुलिस से गाली गलौच करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद की स्थिति बन गयी। गोलू ने अपने साथियो के साथ पुलिस जवानो पर हमला कर दिया। हमले में पांच पुलिस जवानों को चोट आयी है। सभी को उपचार के लिए मस्तूरी स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में दाखिल कराया गया है। घटना में शामिल गोलू और उसके साथी मौके से फरार हो गये। मामले में पुलिस जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

close