बिलासपुर—बिलासपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के जन्म दिन को धूमधाम से मनाया। भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में केक काटा। जिला चिकित्सालय में रक्त दान किया । छात्रावास पहुंचकर छात्रों के बीच केक काटने के बाद जमकर आतिशबाजी की।
भाजपा कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह को जन्म दिवस की बधाई दी। उन्होने मुख्यमंत्री के लिए भगवान से लम्बी उम्र की प्रार्थना की। रजनीश सिंंह ने कहा कि प्रदेश की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन हमेंशा मिलता रहे।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंहए जिला महामंत्री रामदेव कुमावत. सुनीता मानिकपुरी, गोपी ठारवानी, योगेश बोले युसूफरजा बरकातीए डिम्पल सिंह, राकेश चंद्राकर, बजरंग कश्यप, उमेश गौरहा, पंकज तिवारी, संजय मुरारकाए आदित्य तिवारी,अमरदीप बोलर समेत सैकडों कार्यकर्तागण उपस्थित थे।