सूत न कपास…जुलाहों में लठ्ठम लठ्ठ…अटल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

Er. Atal Shrivatstavaबिलासपुर—-कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ जोगी कांग्रेस के अशोभनीय टिप्पणी पर कांग्रेस नेताओं ने निंदा की है।कांग्रेस नेताओं ने छजकां पार्टी के नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ किसी भी टिप्पणी का विरोध करते हैं। यदि दुबारा टिप्पणी की गयी तो छजकां नेताओं के खिलाफ कांग्रेस पार्टी संवैधानिक कार्यवाही के लिए मजबूर होगी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                      मालूम हो कि बस्तर में मरवाही विधायक अमित जोगी और पार्टी नेताओं ने राहुल गांधी को मंदबुद्धि और सोनिया गांधी को धृतराष्ट्र कहा था। अमित जोगी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि जोगी और जोगी परिवार आज जो कुछ भी वह केवल और केवल सोनिया गांधी के कारण ही हैं। अन्यथा जोगी को जानता कौन था।इस बात को खुद अजीत जोगी ने कई बार स्वीकार किया है। अटल ने बताया कि जोगी ने कई बार कहां है कि मैं जो कुछ भी करता हूं सोनिया गांधी के परामर्श से ही करता हूं। अफसोस की बात है कि आज वही पिता धृतराष्ट्र बन गया है। पुत्र मोह में राजनीति में पिता और पुत्र मजाक बनकर रह गए हैं।

                शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन, भुवनेश्वर यादव, रामशरण यादव, महेश दुबे, पंकज सिंह, शहर कांग्रेस प्रवक्ता ऋशि पाण्डेय,कांग्रेस पार्षद दल प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल ने कहा कि अजीत और अमित जोगी खुद को कभी मुख्यमंत्री डिक्लेयर करते हैं तो कभी बस्तर में जाकर बस्तर को उपमुख्यमंत्री पद से देने की बात करते हैं। जमीनी सच्चाई है कि आज की तारीख में उनकी पार्टी राजनीतिक पार्टी के रूप में रजिस्टर्ड नहीं है। ना ही निर्वाचन की वेबसाईट में आवेदन डाला गया है। बावजूद इसके फर्जी तरीके से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। पदाधिकारी बनाए जा रहे हैं। अजीत जोगी अपने आपको मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर रहे है। इससे यह कहावत सिद्ध होती है कि सुत न कपास, जुलाओ में लठ्ठम लट्ठा।

                     कंग्रेस नेताओं ने बताया कि बाप और बेटे का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। अपने बयानों के लिए कभी धर्मजीत सिंह तो कभी किसी कार्यकर्ता का सहारा ले रहे हैं। सोनिया और राहुल गांधी पर किए गए अशोभनीय टिप्पणी से जाहिर हो रहा है कि जोगी रमन सिंह के हाथों कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं।

                        न्यायालयों में लंबित जाति के मामले को रोकने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस के राश्ट्रीय नेतृत्व पर अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। ताकि रमन सिंह जातिगत मामले में न्यायालय में अपना जवाब प्रस्तुत न करें।

 

close