अजीत जोगी ने मांगा प्रदेश सरकार से कर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Bhanupratappur_ajit_jogiबिलासपुर— पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर धान खरीदी दीपावली से पहले करने की गुहार लगाई है। जोगी ने पत्र में लिखा है कि दीपावली महीने के अंत में है। त्योहार मनाने के लिए किसानों को भी रूपयों की जरूरत होती है। रूपयों के लिए गरीब किसान अपनी फसल औने-पौने दाम पर बीचौलियों को बेच देते हैं। इसके कारण शासन की योजनाओं का लाभ उन्हे नहीं हो पाएगा। इसलिए धान खरीदी की तारीख को दीपावली के पहले किया जाए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

          जोगी ने पत्र में कहा है कि हरहुन धान की फसल महामाया, 1010, आईआर 36 जैसी जल्दी की फसल तैयार हो चुकी है। कटाई का काम भी शुरू हो गया है। त्योहार मनाने के लिए किसान फसल को कोचियों और बिचैलियों को औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर होंगे।

                जोगी ने सुझाव देते हुए कहा है कि 15 नवम्बर से धान की खरीदी होगी तो कई गरीब किसानों के पास बेचने के लिए धान ही नहीं रहेगा। जिससे उन्हें बहुत नुकसान होना निश्चित है।  जोगी ने कहा कि यदि सरकार दीपावली से पहले धान खरीदने के लिए तैयार नहीं है तो कम से कम जल्दी फसल लेने वालें गरीब किसानों को सहकारिता से कुछ ऋण स्वीकृत कराया जाए। जिससे वे अपना  त्यौहार खुशी खुशी मना सकें। ऐसा करने से उन्हें बिचौलियों से छुटकारा मिलेगा और धान बेचने के बाद सरकार ऋण को काट लेगी।

close