सीयू में साइबर अपराध पर एकदिवसीय जागरुकता व्याख्यान

Shri Mi
2 Min Read

kislayबिलासपुर।गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के न्यायलयिक विज्ञान विभाग एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला का विषय “Cyber Crime Awareness Dos and Dont’s” है।कार्यशाला में इंडियन साईबर आर्मी के निर्देशक एवं साइबर अपराध अन्वेषण के पूर्व निदेशक किशलय चौधरी छात्र-छात्राआें को सम्बोधित करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                               कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर अंजिला गुप्ता करेंगी साथ ही राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, सागर, (म.प्र.) के पूर्व निदेशक डॉ0 एम.के.वर्मा विशेष आमंत्रित अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। इस कार्यशाला में विश्वविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं भाग ले सकेगे। किशलय चौधरी वर्तमान में इंडियन साइबर आर्मी के संस्थापक निदेशक पद पर पदस्थ है। इसके अतिरिक्त पूर्व में वे साइबर अपराध अन्वेषण ब्यूरों के निदेशक भी रह चुके है। किशलय अब तक साइबर सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर लगभग 200 प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन कर चुके है।

                                                       इस कार्यशाला में साइबर अपराध से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों जैसे Hacking, Cyber Security, Cracking, Cyber Terrorism आदि विषयों पर जागरुकता प्रदान कि जाएगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close