सकरी-कोटा रोड के लिए 75 करोड़

Chief Editor
5 Min Read

damarroadरायपुर।सड़कों का नेटवर्क के विस्तार के लिए रमन सरकार की पहल पर छत्तीसगढ़ में अगले डेढ़ साल में दो हजार 179 करोड़ रूपए की लागत से 808 किलोमीटर की 25 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम को इन महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण मई 2018 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इन सड़कों के पूर्ण होने पर विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बारहमासी यातायात की और भी अधिक बेहतर सुविधा मिलेगी। डॉ सिंह ने बैठक में राज्य की सड़क विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजनांदगांव जिले की धमधा-गण्डई-साल्हेटेकरी सड़क को भी छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम के माध्यम से बनने वाली इन सड़कों में शामिल किया गया। लगभग 39 किलोमीटर लम्बी इस सड़क का निर्माण 120 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। मुख्यमंत्री के समक्ष अधिकारियों ने इन सड़क परियोजनाओं पर प्रस्तुतिकरण दिया ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                            मुख्यमंत्री ने बैठक में जिन सड़कों को अगले डेढ़ वर्ष में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, उनमें सकरी.गनियारी.कोटा तक 21.8 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण लगभग 73 करोड़ रूपए की लागत सेए जांजगीर.पामगढ़ तक 23.6 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण लगभग 64 करोड़ रूपए की लागत सेए सेलूद.रानीतराई.पाटन तक 40.5 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण लगभग एक अरब 18 करोड़ रूपए की लागत सेए करेसरा.खम्हरिया.सिल्हाटी तक 39.2 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण लगभग 92 करोड़ रूपए की लागत सेए जीण्ई. रोड.इंदामारा-ठेलकाडीह तक 20 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण लगभग 56.6 करोड़ रूपए की लागत सेए चौकी.चिल्हाटी.कोरचाटोला तक 22.2 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण लगभग 58 करोड़ रूपए की लागत सेए डोंगरगढ़.चिचोला तक 15.3 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण लगभग 48.2 करोड़ रूपए की लागत सेए धारा.ठेलकाडीह तक 19.4 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण लगभग 51.5 करोड़ रूपए की लागत से चिखली-पदुमतरा तक 15.9 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण लगभग 42 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा।

                                                     इसी कड़ी में पामगढ़-लाहोद तक 31 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण लगभग 76.5 करोड़ रूपए की लागत सेए बिश्रामपुर.दतिमा तक 10 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण लगभग 26.7 करोड़ रूपए की लागत सेए अम्बिकापुर.प्रतापपुर तक 40.5 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण लगभग 83.2 करोड़ रूपए की लागत सेए बरमकेला.सोहेला तक 32 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण लगभग 91.5 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। घरघोड़ा.लैलूंगा तक 22, किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण लगभग 68 करोड़ रूपए की लागत सेए धमधा.बेमेतरा तक 33.1 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण लगभग 91, करोड़ रूपए की लागत से करने की स्वीकृति दी गई है। बिरकोना.पिपरिया.उमरिया तक 38.1 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण लगभग 95 करोड़ रूपए की लागत से तारा-प्रेमनगर.रामानुजनगर तक 50, किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण लगभग एक अरब 30 करोड़ रूपए की लागत से कवर्धा.रामपुर.खम्हरिया तक 28, किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण, डौंडी लोहारा.जूनापानी.चौकी तक 42 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण लगभग एक अरब 10 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। चिचोला.छुरिया.कल्लूबंजारी से महाराष्ट्र की सीमा तक 25 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण लगभग 58 करोड़ रूपए की लागत सेए पसान-पिपरिया-कोडगर तक 33 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण लगभग 97 करोड़ रूपए की लागत से होगा। सीपत.बलौदा.उरगा तक 41 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण लगभग एक अरब ग्यारह करोड़ रूपए की लागत सेए पूंजीपथरा-तमनार.लैलूंगा तक 53 किलोमीटर सड़क का निर्माण एक अरब 46 करोड़ रूपए और हाटी.उरगा तक 71 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण एक अरब 92 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अम्बिकापुर रिंग रोड के उन्नयन कार्य का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन जल्द तैयार करने के निर्देश दिए।

close