महिलाएं भी चलायेंगी रेल्वे केटरिंग

Shri Mi
2 Min Read

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर।रेलमंत्री ने साल 2016-17 के रेलवे बजट घोषणा के दौरान महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए रेलवे स्टेशनों के कैटरिंग युनिटों में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही थी। इसी संदर्भ मंे रेलवे मंत्रालय के द्वारा जारी किये गए वाणिज्य परिपत्र संख्या 51/2016 के अन्तर्गत रेलवे स्टेशनों के आरक्षित वर्ग के माइनर कैटरिंग युनिटों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण तथा रेलवे के द्वारा कैटरिंग के लिए जारी की जाने वाली वाणिज्य लाईसेंस में स्थानीय निवासियों को अधिक महत्व देने हेतु निर्देश जारी की गयी है।

                                                 रेलवे स्टेशनों में संचालित की जाने वाली माइनर कैटरिंग युनिटों के अंतर्गत चाय एवं स्नैक्स आदि के स्टाल शामिल है। इन स्टालों में 25 प्रतिशत स्टालों को आरक्षित वर्ग के संचालको को आबंटित किये जाते है। रेलवे द्वारा आरक्षित वर्ग के माइनर कैटरिंग युनिटों के आबंटन में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दी जा रही है । रेलवे के इस कदम से निश्चित रुप से रेलवे स्टेशनों में संचालित की जाने वाली कैटरिंग युनिटों में महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सकेगी।

                                                इसी प्रकार रेलवे के द्वारा डीए ई एवं एफ कैटेगरी के स्टेशनों में कैटरिंग के लिए जारी की जाने वाली वाणिज्य लाईसेंस में स्थानीय निवासियों को अन्य जगहों के मांगकर्ताओं की तुलना में 12 से 20 प्रतिशत तक अधिक महत्व दी जाएगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close