एटीएम से अज्ञात चोर ने किया लाखों रूपए पार

Chief Editor
1 Min Read

civil line p.s.बिलासपुर— सिविल लाइन पहुंचकर महिला ने अज्ञात के खिलाफ एटीएम कार्ड चोरी और रूपए निकालने की शिकायत की है। महिला ने बताया कि 11 अक्टूबर को रावण दहन देखने पुलिस मैदान गयी थी। इसी दौरान उसका पर्स किसी ने चोरी कर लिया। पर्स में रूपए के अलावा एटीएम कार्ड भी था। एटीएम कार्ड में एटीएम का गोपनीय नम्बर लिखा हुआ था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                    महिला ने बताया कि अज्ञात चोर ने 4 दिनो में 1 लाख 18 हजार रुपये एटीएम से निकाला है। महिला ने बताया कि आंख का आपरेशन कराना था। खाते से रुपये निकालने बैंक गयी। लेकिन उसके खाते में एक भी रूपए नहीं थे।

                                     सिविल लाइन पुलिस के अनुसार रावण दहन कार्यक्रम के दौरान किसी ने लवलेश साहू का पर्स पार कर दिया। मामले की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया गया है। मामले में सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया जाएगा। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

close