वेबपोर्टल पर मिलेगी हेल्थ की जानकारी

Chief Editor
2 Min Read

helthरायपुर।स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री अजय चन्द्राकर ने गुरुवार को पुराना स्वास्थ्य संचालनालय के सभाकक्ष में ‘छत्तीसगढ़ राज्य स्वास्थ्य सेवाएं मेप’ पर आधारित वेबपोर्टल का शुभारंभ किया।चन्द्राकर ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश के अंतिम छोर के अंतिम पंक्ति के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार नए-नए तकनीकियों की सेवाएं ले रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                 इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग और युनिसेफ मिलकर छत्तीसगढ़ के सभी 27 जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में एक रोड़ मेप तैयार किया है। इससे प्रदेश के सभी क्षेत्रों में कहां क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध हैं, घर बैठे वेबपोर्टल के माध्यम से सम्पूर्ण जानकारी मिल जाएगी।

                                            स्वास्थ्य मंत्री ने चन्द्राकर ने कहा कि रोड़ मेप के जरिए किस क्षेत्र में क्या कमी है और क्या सुविधा प्रदान की जा सकती है, यह भी ज्ञात हो सकेगा। रोड़ मेप के जरिए सरकार को चिकित्सा क्षेत्र में नई नीति और कार्यक्रम बनाने में सहयोग भी मिलेगा।मंत्री ने इस दौरान ‘राज्य स्वास्थ्य एटलस’ और ‘जिला स्वास्थ्य एटलस’ पत्रिका का विमोचन किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव सुब्रत साहू, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं आर. प्रसन्ना, संचालक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन डॉ. सारांश मित्तर, यूनीसेफ के प्रतिनिधि प्रशांत दास सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

close