छजकां का अकलतरा अध्यक्ष पद पर कब्जा

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
jogi-10रायपुर— छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी ने अकलतरा जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। छजकां प्रत्याशी रामचंद चंद्राकर ने 16 मत लेकर  भाजपा के शिवकुमार यादव को हराया है। शिवकुमार यादव को मात्र 4 वोट मिले हैं। पार्टी ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है।
                                छजकां ने बयान जारी कर कहा है कि अकलतरा में सरकार के खिलाफ खतरे की घंटी बज गयी है। जनता का जमीनी स्तर पर भाजपा से मोह भंग हो चुका है। जनता अब छजकां के साथ है। जनपद पंचायत अकलतरा के पूर्व अध्यक्ष की कार्यशैली और मनमानी से परेशान सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर पद से हटा दिया था। चुनाव और इससे पूर्व भी भाजपा ने अपना पूरा जोर लगाया था। लेकिन लोकतंत्र की जीत हुई। पार्टी ने नतीजे पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि राज्य की जनता वर्तमान सरकार से थक चुकी है।

close