यातायात व्यवस्था में कांग्रेस बड़ी बाधा…भाजपा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

bjp kamalबिलासपुर— यातायात व्यवस्था बहाल करने में सबसे बड़ी अड़चन कांग्रेस नेताओं की सस्ती राजनीति है। व्यवस्था बहाल करने के लिए कांग्रेसियों को ओछी राजनीति से बाज आना होगा। यह बाते प्रेस नोट जारी कर भारतीय जनता पार्टी मण्डल अध्यक्ष सतीष गुप्ता, एल्डरमैन मनीष अग्रवाल,एल्डरमैन महेश चन्द्रिकापुरे,विजय ताम्रकार, व्ही.रामाराव धीरेन्द्र केशरवानी, सहदेव कश्यप, जी.रविकुमार, सुब्रत दत्ता और गोपी ठारवानी ने कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     भाजपा नेताओं ने कहा कि, नगर निगम और जिला प्रशासन संयुक्त अभियान चलाकर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस नेता सस्ती राजनीति कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। सड़कों पर बेजा कब्जा कर व्यापार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सड़क पर दुकानदारी से जाम जैसी स्थिति बन जाती है। नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पडता है। व्यापारियों को रिवर व्यू रोड और शनिचरी मे नदी किनारे बने चैपाटी में शिफ्ट किया जा रहा है। किसी भी व्यापारी से उसकी रोजी रोटी नहीं छिनी जा रही है।

             भाजपा नेताओं ने बताया कि इसके पूर्व भी पुराना माल धक्का रेल्वे क्षेत्र को व्यापार विहार में शिफ्ट किया जा रहा था, तो व्यापारियों ने विरोध किया था। बृहस्पति बाजार में लोग सब्जी खरीदने नहीं जाते थे। आज व्यापार विहार प्रदेश का सबसे बड़ा व्यापार केन्द्र है। बृहस्पति बाजार शहर की सबसे अच्छी सब्जीमंडी में शुमार किया जाता है। ठीक इसी तरह चौपाटी में हाथ ठेला, रोड किनारे व्यापार करने वालों को शासन ने स्थायी स्थान देने का फैसला किया है। इससे व्यवसाय को फायदा ही होगा।

                        विरोध करने से समस्या का समाधान नहीं होना है। भाजपा नेताओं ने कहा कि, कांग्रेसियों के बहकावे में न आकर व्यापारी अपनी रोजी रोटी को व्यवस्थित करें। आंदोलन , नारेबाजी कांग्रेसियों का काम है। इससे किसी को फायदा नहीं होने वाला है। खुद कांग्रेसियों को इससे कुछ हासिल नहीं होना है। दरअसल कांग्रेस नेता सस्ती लोकप्रियता पाने नए नए हथकण्डे अपना रहे है ।

Share This Article
close