पन्द्रह दिन चलेगा गोवर्धन पूजा महोत्सव

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

ghongha_babaबिलासपुर—घोंघा बाबा मंदिर परिसर में 15 दिवसीय गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी धर्म सम्प्रदाय के लोगों की हिस्सेदारी होगी। गोवर्धन महोत्सव दीपावली के दूसरे दिन से शुरू होगा। यह जानकारी  अग्रवाल महिला समिति की पदाधिकारी  पूनम अग्रवाल ने दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  बिलासपुर घोंघा मंदिर परिसर में इस बार गोवर्धन पूजा महोत्सव की तर्ज पर मनया जाएगा। महोत्सव 15 दिन का होगा। दीपावली के दूसरे दिन से शुरू होकर पन्दहवें दिन महोत्सव का समापन भी धूमधाम से मनाया जाएगा।

 मध्यनगरी चौक स्थित अग्रसेन भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए अग्रवाल महिला समिति की पदाधिकारी पूनम अग्रवाल ने बताया कि गोवर्धन पूजा महोत्सव में सभी धर्म के लोग शामिल होंगे। हम सभी धर्मों को महोत्सव में आमंत्रित कर रहे हैं। महोत्सव का आयोजन घोंघा बाबा मंदिर में किया जाएगा। दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पहाड़ की स्थापना की जाएगी। समिति के पदाधिकारी वृंदावन से धूल लेने गए हैं। गोवर्धन पहाड़ स्थापित करते समय बृंदावन से लाए गए धूल का उपयोग करेंगे।

close