यादगार और एतिहासिक होगी मोदी विशाल सभा..प्रबल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

DSCN0410बिलासपुर— नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्योत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को यादगार बनाने भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार बैठक कर रहे हैं। अधिक से अधिक लोगों को रायपुर में नरेन्द्र मोदी के विशाल सभा में शिरकत करने को कह रहे हैं। रायपुर में होने वाली विशाल सभा की तैयारियों को लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा कार्यालय करबला रोड में हुई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                     बैठक को संबोधित करते हुये युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि 1 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रायपुर में विशाल सभा को संबोधित करेंगे। राज्योत्सव के विशाल सभा में प्रदेश के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को उपस्थित रहना है। राज्योत्सव कार्यक्रम पांच दिनों का होगा। राज्योत्सव का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। सभा को यादगार और ऐतिहासिक बनाना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

                प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि विशाल सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए हमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाना होगा।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अल्प कार्यकाल में ही ना केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता को अर्जित किया है। सर्जिकल स्ट्राइक ने नरेन्द्र मोदी के कद को  लोकप्रियता और विश्वसनीयता के चरम तक पहुंचा दिया है।

                                                                              भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री 1 नवम्बर को मंत्रालय के सामने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। लगभग 100 करोड़ की लागत से दिल्ली के राजपथ की तर्ज पर बनाए गए एकात्म मार्ग का नामकरण के बाद जनता को समर्पित करेंगे।

                      कार्यकर्ताओं को भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत और  युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया। बैठक में कन्या संयोजिका सुनीता मानिकपुरी ,दुर्गेश पाण्डेय, विष्णु सोनी, हरि गुरूंग,लोकेशधर दीवान, बबलू कश्यप, प्रकाश यादव, राजेश तम्बोली, पवन केशरवानी, मुकेश अधीजा, संजय मुरारका, राकेश लालवानी, आदित्य तिवारी, अमरदीप बोलर, तामेश कश्यप, अंकुश गुप्ता, मनोज पटेल, अशोक मानिकपुरी, दीपचंद दुबे, सीटू चाॅवला, राजकुमार साहू, रामनिवास साहू, संतोष पाटनवार, शिवेन्द्र गुप्ता,अंकुर गुप्ता समेत बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
close