फुटपाथ व्यवसायियों ने मांगा पांच दिन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

imagesबिलासपुर—सिम्स के आस पास फुटपाथ व्यावसायियों ने नगर निगम और जिला प्रशासन से त्योहार तक फुटपाथ पर बाजार लगाने की मांग की है। व्यापारियों ने अतिक्रमण अभियान को त्योहार रोकने की अपील की है। बावजूद इसके ना तो निगम अधिकारी और ना ही जिला प्रशासन के नुमांइदे कुछ सुनने को तैयार हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       सिम्स के आस पास फुटपाथ पर बाजार लगाने वाले व्यवसायी निगम और जिला प्रशासन से त्योहार तक अतिक्रमण अभियान पर रोक लगाने की गुहार लगायी है। फुटकर व्यवसायियों ने बताया कि हम लोग सालों से सिम्स के आस पास खड़े होकर व्यवसाय कर रहे हैं। लेकिन निगम प्रशासन ने कभी कोई कार्रवाई नहीं की। लेकिन इस बार निगम प्रशासन ने दुकानों को हटाने का फैसला किया है। इस फैसले से उनके परिवार पर असर पड़ेगा।

                       व्यवसायियों ने बताया कि दीपावली से ठीक पहले निगम अधिकारियों ने सिम्स क्षेत्र से हटने का आदेश जारी किया है। इसके चलते उनके सामने संकट के बादल छा गए हैं। फुटपाथ व्यवसायी ने बताया कि आज हम लोग सिम्स के सामने त्योहार तक बाजार लगाने की मोहलत मांगने महापौर के पास गए। महापौर ने जिला  प्रशासन के पास जाने को कहा है।

                व्यापारियों ने बताया कि कलेक्ट्रेट कार्यालय से उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। फुटकर व्यवसायियों ने बताया कि हम लोग कर्ज लेकर सामान खरीदे हैं। बाजार लगाने की अनुमति नहीं मिलने से उन्हें बहुत नुकसान होगा। हमें सिर्फ पांच दिन की मोहलत दी जाए। त्योहार के बाद हम सिम्स क्षेत्र में व्यापार नहीं करेंगे।

close