मोदी की सभा में होगी महिलाओ की हिस्सेदारी

Shri Mi
2 Min Read

IMG_4811रायपुर।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा की बैठक मंगलवार को प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई। इस बैठक में एक नवम्बर को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आम सभा में महिला मोर्चे की भूमिका को लेकर चर्चा हुई। प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने उपस्थित महिला मोर्चे की सदस्यों को दिपावली की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि आप सब को इस सभा को सफल बनाने के लिए संकल्पित होना आवश्यक है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                   धरम ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के प्रयासों से हमें छत्तीसगढ राज्य मिला और आज डॉ. रमन सिंह के भाजपा सरकार के नेतृत्व में यह पिछड़े राज्य की श्रेणी से निकल विकसित राज्यों की सूची में शामिल हो चुका है।

                       अब हमारी आशाओं को नई उड़ान प्रदान करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन से हमें उम्मीद है कि उनके द्वारा एक नवम्बर की सभा में दिये गये मार्गदर्शन से हम विकास की नई मंजिलें तय करेंगे। ऐसे अवसर पर महिला मोर्चे का यह दायित्व हो जाता है कि वह प्रधानमंत्री की सभा में अपने वर्ग की अधिकाधिक उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा यह जाहिर करें कि छत्तीसगढ की महिलाएं भी तरक्की के रास्ते पर चलने तैयार हैं।

                 कौशिक ने कहा कि वह समय त्यौहार का है फिर भी हमारी मोर्चे की बहने पूरा प्रयत्न कर अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेंगी, ऐसा मुझे विश्वास है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close