कांग्रेसियों ने किया चक्काजाम…कालाबाजारी का लगाया आरोप

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20161026-WA0144बिलासपुर/गौरेला-पेंड्रा— राशन में कटौती,आधार कार्ड और गलत बिजली बिल को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी ने पेन्ड्रा एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेसियों ने अधिकारियो और सरकार के नुमाइंदों पर तानाशाही का आरोप लगाया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण राजेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश सरकार को किसान और गरीब जनता का विरोधी बताया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                      मालूम हो कि सरकार ने बिना आधार कार्ड के राशन वितरण और धान खरीदी पर सख्त कदम उठाया है। जिनके पास आधार कार्ड नहीं होगा ना तो किसानों की धान खरीदी होगी और ना ही किसी को राशन मिलेगा। जिसके चलते रिमोट क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में किसान मोर्चा,महिला कांग्रेस और युथ विंग ने ने राशन वितरण में लापरवाही के खिलाफ पेन्ड्रा अनुविभागीय कार्यालय के सामने घेराव किया। कांग्रेस के विरोध कार्यक्रम में तीनों ब्लाक के नेताओं के अलावा किसान और महिलाएं भारी संख्या में उपस्थित थीं।

                             राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि अभी तक शासन ने मनरेगा मजदूरी का भुगतान नहीं किया है। एक तरफ तो सरकार कहती है कि किसी भी गरीब और मजदूर का हक मारा नहीं जाएगा। दूसरी तरफ सोची समझी रणनीति के तहत गरीबों को परेशान किया जा रहा है। राजेन्द्र के अनुसार अभी तक सैकड़ों मजदूरों को मनरेगा का भुगतान नहीं किया गया है। जिसके चलते गरीबों के सामने जीने मरने का प्रश्न उठ खड़ा हुआ है।

              शुक्ला ने बताया कि राशन में किये गए कटौती और गलत बिजली बिल के कारण लोगों में भारी आक्रोश है। बिजली कर्मचारी मनमानी बिजली बिल थमा रहे हैं। महंगाई आसमान छू रही है। ऐसे में भारी भरकम बिजली बिल ने आम आदमी का जीना हराम कर दिया है। उन्होने बताया कि सरकार ने आधार कार्ड के बिना राशन वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है। यकायक आधार कार्ड का फरमान समझ से परे है। अच्छा होता कि सरकार रिमोट क्षेत्र में शिविर लगाकर गरीबों का आधार कार्ड बनाती। जिससे लोगों का काम भी हो जाता और गरीबों का चूल्हा भी जलता।

                                     राजेन्द्र ने बताया कि कर्मचारियों का दिल पत्थर का हो गया है। बेईमान तो पहले से ही थे। आधारकार्ड नहीं होने से कर्मचारी गरीबों के राशन का कालाबाजारी कर रहे हैं। आज उन्होने गरीबों की आवाज को शासन तक पहुंचाने के लिए गांधी के पदचिन्हों पर चलते हुए अतिरिक्त कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मिलने का समय मांगा। लेकिन अधिकारी ने मिलने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि बिना आधार कार्ड के किसी को भी राशन नहीं मिलेगा।

                                राजेन्द्र ने बताया कि अधिकारी की तानाशाही के बाद कांग्रेसियों को चक्काजाम करना पड़ा। चक्काजाम की खबर के बाद कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी ने मांग पत्र को स्वीकार किया।

          राजेन्द्र ने बताया कि चक्काजाम के दौरान लोगों का भरपूर समर्थन मिला। इस मौके पर आम लोगों के अलावा किसान एवम् महिला मोर्चा के पदाधिकारी भी मौजूद थे। चक्काजाम के समय राजेंद्र शुक्ला,  जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष सुनील शुक्ला, उत्तम वासुदेव, कांग्रेस प्रदेश महासचिव इकबाल सिंह जिला महाससचिव गौरव दुबे, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता, प्रशांत श्रीवास, संदीप शुक्ला, घनश्याम ठाकुर, वादीर खान,उपस्थित है।

Share This Article
close