जोगी ने किया कार्यकर्ता दिवस मनाने के एलान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

byte_3 ajit jogiबिलासपुर— छजकां अध्यक्ष अजीत जोगी ने 27 अक्टूबर को हर साल कार्यकर्ता दिवस मनाने का एलान किया है। 27 अक्टूबर को प्रशासनिक अत्याचार से परेशान युवा कांग्रेस नेता राजेंद्र तिवारी मौत का शिकार हुआ। जोगी ने कहा कि राजेंद्र तिवारी की शहादत और लाखों कार्यकर्ताओं के परिश्रम प्रेम और बलिदान के सम्मान में हर साल मनाया जाएगा। जोगी ने कहा मेरा हर एक कार्यकर्ता मेरा मान और अभिमान है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने फेसबुक लाइव किया। 27 सितम्बर को कार्यकर्ता दिवस मनाने का एलान किया। उन्होने कहा कि आज के ही दिन युवा नेता राजेन्द्र तिवारी प्रशासनिक अत्याचार का शिकार हुआ। जोगी ने राजेन्द्र तिवारी के माता को फोन लगाकर संवेदना भी जाहिर की है। जोगी ने कहा कि राजेंद्र और उसका परिवार मेरे बहुत करीब है। राजेंद्र ने बिल्हा में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने में बहुत मेहनत की । बहुत कम उम्र से ही राजेंद्र आम लोगों के अधिकारों के लिए लड़ता रहा। संघर्षशील युवा साथी को खोना न केवल मेरे लिए एक अपूर्णीय क्षति है बल्कि छत्तीसगढ़ के उन लाखों होनहार और मेहनती युवाओं के लिए भी बहुत बड़ा सदमा है जो राजनीति में आगे आकर निस्वार्थ भाव से छत्तीसगढ़ का नवनिर्माण करना चाहते हैं।

                             जोगी ने कहा कि कार्यकर्ता नेता से बड़ा होता है। कार्यकर्ता के दम से नेता होता है ।  सुख.दुख सभी परिस्थितिओं में आपका साथ देता है। संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए लगातार संघर्ष करता है। इसलिए मैं अपने कार्यकर्ताओं को कार्यकर्ता देवो भवः कहता हूं। हाथ जोड़कर  प्रणाम करता हूं। कार्यकर्ताओं के रूप में वो कर्मठ वानरों की सेना ही थी जिन्होंने विकट परिस्थितियों को पार कर सेतु बनाया। मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम भगवान् को रावण राज का अंत करने लंका नगरी तक पहुँचाया।

       जोगी ने कहा कि मैं स्वयं संगठन का कार्यकर्ता हूँ। हम सब समान हैं। कोई छोटा बड़ा नहीं। उन्होने रामराज्य के समय गिलहरी की कथा का जिक्र फेसबुक प्रसारण में किया। जोगी ने कहा कि नया दल  होने के बाद भी अकलतरा जनपद पंचायत अध्यक्ष का चुनाव छजकां ने भारी बहुमत से जीता। जल्द ही राज्य में पूर्ण बहुमत से सरकार भी बनाएंगे।

Share This Article
close