सोना चांदी पर निशाना लगाकर लौटे आलंपियन

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

DSC_0101 बिलासपुर—तीन दिवसीय अखिल भारतीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आज नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट फुटबाल मैदान में रंगारंग और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे के पूर्वी रेलवे कोलकाता, उत्तर सीमांत रेलवे मालेगांव, दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद, डीजल मोटिव वर्क पटियाला, चितरंजन लोकोमोटिव वर्क चितरंजन, पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर, उत्तर रेलवे नई दिल्ली, द.पू.म.रेलवे बिलासपुर, उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर और  दक्षिण पूर्व रेलवे कोलकाता समेत 10 जोन के लगभग 59 खिलाडियों ने़ भाग लिया। प्रतियोगिता में आलंपियन और अर्जुन अवार्ड धारी तीरंदाजों ने भी शिरकत किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            प्रतियोगिता के अंतिम दिन सुबह रिकर्व के पुरूष और महिला वर्ग के व्यक्तिगत स्पर्धा के 1-4 और ब्रांज मेडल के लिए मैच खेले गए। दोपहर में रिकर्व मिक्स स्पर्धा के सेमी-फायनल और ब्रांज मेडल के मैच खेले गए। दोपहर सवा दो से तीन बजे के बीच पुरूष और महिला वर्ग के कम्पाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल के लिए निशाना लगाया गया। दोपहर सवा तीन बजे से चार बजे के बीच पुरूष और महिला वर्ग के रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा के गोल्ड मेडल के मैच खेले गए। चार से साढ़े चार बजे के बीच रिकर्व मिश्रित वर्ग के गोल्ड मेडल पर खिला़डियों ने तीर बरसाए।

                           प्रतियोगिता के समापन के बाद महाप्रबंधक दक्षिण मध्य रेलवे सत्येन्द्र कुमार के मुख्य आतिथ्य में पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथ्य मंडल रेल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया और अध्यक्षता कर रहे सेक्रो मुख्यालय की अध्यक्षा राजकुमार की विशेष रूप से उपस्थिति थीं। इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम को सभी लोगों ने पसंद भी किया।DSC_0257

                          मंडल रेल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया ने स्वागत भाषण दिया। प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे सभी खिलाडियों के प्रति मंडल रेल प्रबंधक ने धन्यवाद जाहिर किया।

                      कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि तीरंदाजी भारत का प्राचीन, सांस्कृृतिक एवं पारंपरिक खेलों में एक है।  प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद देता हूॅं। खुशी की बात है कि प्रतियोगिता में देश के नामचीन खिलाड़ियों ने शिरकत किया। मुझे पूरा विश्वास है कि अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजों से बिलासपुर के उदीयमान धनुर्धरों को लाभ मिलेगा। स्थानीय खिलाडियों में ऊर्जा का संचार होगा।

                        सत्येन्द्र कुमार ने सभी खिलाड़ियों को मेडल, प्रशस्ति-पत्र और नगद राशि से सम्मानित किया।  महाप्रबंधक ने निर्णायक मंडल, रेलवे बोर्ड के पर्यवेक्षकों और प्रशिक्षको को भी मोमेंटो भेंट किया। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जोन के पांच खिलाडियों लक्ष्मीरानी मांझी, रिमूल बरूली, सरिता देव, रामालक्ष्मी और विनय पाण्डेय को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कम्पाउंड व्यक्तिगत फायनल स्पर्धाDSC_0314
पुरूष वर्ग – गोल्ड मेडल- सुधाकर पासवान उत्तर पश्चिम रेलवे । सिल्वर मेडल- पलटन हसदा द.पू.म.रेलवे बिलासपुर।  ब्रांज मेडल- सुनेन्दु राय, दक्षिण मध्य रेलवे
महिला वर्ग – गोल्ड मेडल- सुप्रीया पूर्वी रेलवे, सिल्वर मेडल- प्रवीना पूर्वी रेलवे, ब्रांज मेडल- मंजूदा सोये, द.पू.म.रेलवे बिलासपुर,

रिकर्व व्यक्तिगत फायनल स्पर्धा

पुरूष वर्ग – गोल्ड मेडल- धनीराम बसुमताई उत्तर सीमांत रेलवे। सिल्वर मेडल- राहूल बनर्जी पूर्वी रेलवे। ब्रांज मेडल- मंगल सिंह चंपिया पूर्वी रेलवे।
महिला वर्ग – गोल्ड मेडल- एल.बोमबीला देवी पूर्वी रेलवे। सिल्वर मेडल- लक्ष्मीरानी मांझी द.पू.म.रेलवे बिलासपुर, ब्रांज मेडल-रानू उत्तर रेलवे।

रिकर्व मिश्रित टीम फायनल स्पर्धा
गोल्ड मेडल- मंगल सिंह चंपिया/एल.बोमबीला देवी पूर्वी रेलवे। सिल्वर मेडल- शिवनाथ मंगेशिया/लक्ष्मीरानी मांझी द.पू.म.रेलवे बिलासपुर। ब्रांज मेडल- कपील/प्रीति चितरंजन लोकोमोटिव वर्क।

कम्पाउंड रेंकिंग स्पर्धा

पुरूष वर्ग – गोल्ड मेडल- चरण रेड््डी पूर्वी रेलवे। । सिल्वर मेडल- पलटन हसदा द.पू.म.रेलवे बिलासपुर।  ब्रोंज मेडल- सुनेन्दु राय, दक्षिण मध्य रेलवे ।

महिला वर्ग – गोल्ड मेडल- प्रवीना पूर्वी रेलवे। सिल्वर मेडल- मंजूदा सोये, द.पू.म.रेलवे बिलासपुर, ब्रोंज मेडल- सुप्रीया पूर्वी रेलवे।
रिकर्व रेंकिंग स्पर्धा

पुरूष वर्ग – गोल्ड मेडल- धनीराम बसुमताई उत्तर सीमांत रेलवे। सिल्वर मेडल- मंगल सिंह चंपिया पूर्वी रेलवे। ब्रोंज मेडल- राहूल बनर्जी पूर्वी रेलवे।
महिला वर्ग – गोल्ड मेडल- एल.बोमबीला देवी पूर्वी रेलवे। सिल्वर मेडल- लक्ष्मीरानी मांझी द.पू.म.रेलवे बिलासपुर, ब्रोंज मेडल- प्रीति चितरंजन लोकोमोटिव वर्क।

close